Hot News

शादी-पार्टी में महफिल लूटनी है तो तैयार होने से पहले जान लें ये 5 स्टाइलिंग हैक्स, भीड़ में भी दिखेंगे सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस

Fashion Tips: किसी की शादी या पार्टी पार्टी में जब जाने की बात होती है तो हमारे दिमाग में एक एक ही सवाल चलता रहता है कि, मैं ऐसा क्या पहनूं कि सभी की नजरें सिर्फ मुझपर ही टिकी हुई रह जाए? हर कोई यही चाहता है कि वह भीड़ में सिर्फ सबसे अलग ही नहीं बल्कि सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव भी दिखे. अपनी इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए अक्सर हम महंगे कपड़े और एक्सेसरीज खरीद लेते हैं, लेकिन फिर भी वह लुक अचीव नहीं कर पाते हैं जिसकी हमें चाहत रहती है. आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन स्टाइलिश दिखने के लिए आपको ज्यादा महंगे कपड़ों की नहीं, बल्कि एक सही स्टाइलिंग की समझ होनी ज्यादा जरूरी है. आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे आसान स्टाइलिंग हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें ट्राई करके आप किसी भी पार्टी और शादी की जान बन सकते हैं. तो चलिए इन हैक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कपड़ों के रंग का सही चुनाव

अगर आप भीड़ से सबसे अलग दिखना चाहते हैं तो इसका सबसे आसान तरीका है सही रंगों का चुनाव करना. आज के समय में अगर आप ध्यान दें, तो ट्रेडिशनल रेड, मैरून या पीले रंग के अलावा पेस्टल कलर्स जैसे कि मिंट ग्रीन, लैवेंडर, पाउडर ब्लू बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में हैं. अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो मोनोक्रोम लुक अपनाएं. इसका मतलब है कि सिर से लेकर पैर तक एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स पहनना. यह आपको एक रॉयल और लंबा लुक देता है. इसके अलावा, आप कंट्रास्ट कलर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे सिल्क की साड़ी के साथ बिल्कुल अलग रंग का हैवी ब्लाउज.

ज्वेलरी से बदलें अपना पूरा लुक

कई बार आपका सिंपल सा कुर्ता या फिर साड़ी भी बेहद ही खूबसूरत लगने लगती है, अगर उसके साथ आपके सही ज्वेलरी पहनी हुई हो तो. स्टाइलिंग का सबसे बड़ा नियम है चीजों को बैलेंस करना. अगर आपके जो कपड़े पहने हैं वह बहुत ही ज्यादा हैवी हैं या फिर उसमें कढ़ाई की गयी है, तो ज्वेलरी को हल्का रखने की कोशिश करें. सिर्फ एक जोड़ी बड़े झुमके या चांदबालियां पहनें और गले को खाली छोड़ दें. वहीं, अगर आपका पहनावा सिंपल है, तो एक भारी चोकर सेट या कुंदन का हार पहनकर अपने लुक को एकदम से चमका सकते हैं.

मिक्स एंड मैच का चलने दें जादू

अगर आप हर एक पार्टी के लिए अलग-अलग और नया कपड़ा नहीं खरीदना चाहते हैं, तो इससे बचने का सबसे आसान तरीका है कपड़ों को मिक्स एंड मैच करना. अपनी पुरानी हैवी बनारसी साड़ी के साथ एक मॉडर्न क्रॉप टॉप या शर्ट स्टाइल ब्लाउज पहनें. आप चाहें तो अपने किसी पुराने लहंगे के स्कर्ट के साथ एक नया ट्रेंडी केप या श्रग पेयर कर सकते हैं. यह न केवल आपके पैसों की बचत करेगा, बल्कि आपको एक इंडो-वेस्टर्न और बेहद यूनिक लुक भी देगा जो आसानी से किसी और के पास नहीं दिखेगा.

फुटवियर और कंफर्ट पर ध्यान दें

अक्सर लोग कपड़ों के चक्कर में जूतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि फुटवियर आपके पूरे लुक को बना या बिगाड़ सकते हैं. अगर आप साड़ी या लहंगा पहन रहे हैं, तो मोजरी या एथनिक हील्स बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं. लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि आप वही फुटवियर चुनें जिसमें आप आराम से चल और डांस सकें. अगर आप असहज होंगे, तो आपका कॉन्फिडेंस कम हो जाएगा, जिससे आपका पूरा लुक फीका पड़ सकता है.

सही हेयरस्टाइल और न्यूड मेकअप

शादी या पार्टी के लुक को पूरा करने में बालों और मेकअप का सबसे बड़ा हाथ होता है. आजकल लाउड या बहुत ज्यादा चमक-धमक वाला मेकअप पुराना हो चुका है. लेस इज मोर यानी कम ही ज्यादा है के नियम को अपनाएं. एक अच्छा ग्लोइंग बेस, न्यूड लिपस्टिक और स्मोकी आइज आपको बेहद एलिगेंट लुक देंगी. बालों के लिए आप सॉफ्ट कर्ल्स, मेसी बन या फिर एक साफ-सुथरी पोनीटेल बना सकते हैं. इसके साथ ही हेयरस्टाइल भी ऐसा होना चाहिए जो आपके चेहरे के कट पर सूट करे.

ये भी पढ़ें: कम हाइट वाली लड़कियां कपड़े चुनते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखना है तो जान लें

The post शादी-पार्टी में महफिल लूटनी है तो तैयार होने से पहले जान लें ये 5 स्टाइलिंग हैक्स, भीड़ में भी दिखेंगे सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top