नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : सरायरंजन थाना परिसर में शनिवार की शाम प्रशिक्षु आईपीएस अनिकेत कुमार द्विवेदी को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि आज सरायरंजन थाना क्षेत्र के लिए एक बेहद भावुक और महत्वपूर्ण क्षण है। प्रशिक्षु आईपीएस अनिकेत कुमार त्रिवेदी ने अपने छोटे से कार्यकाल में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को सुधारने के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने का जो सराहनीय कार्य किया है, वह वाकई प्रेरणादायक है।
एक पुलिस अधिकारी के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यही होती है कि जब वह किसी क्षेत्र से विदा ले, तो जनता और मातहत कर्मचारियों के दिलों में उसके प्रति अगाध सम्मान हो और विदाई के समय सबकी आंखें नम हों। वहीं सदर डीएसपी ने संजय कुमार पांडे ने उनके कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव और कुशल नेतृत्व को याद करते रखते हुए उनके आगामी सुनहरे भविष्य एवं उनके नए सफल कार्यकालों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह आगे जहां भी जाएंगे, अपनी बेहतर सेवाएं देंगे। और इसी तरह न्याय और जन सेवा की एक नई मिसल पेश करते रहेंगे। मौके पर मुख्यालय डीएसपी दिवाकर कुमार, इंस्पेक्टर संदीप कुमार, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, घटहो थानाध्यक्ष रजनीश रंजन, एसआई रविकांत कुमार रवि, आनंद कुमार सिंह, कैलाश प्रसाद यादव, विनोद गुप्ता, रजनीश कुमार, प्रमुख वीणा कुमारी, उपप्रमुख संजीव ठाकुर, मुखिया राजीव कुमार झा, मो. अलाउद्दीन, राम कुमार झा,नीरज झा, बैजनाथ ठाकुर, गुड्डू राय, संजय कुमार शहीद दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे।