Hot News

रात में बार-बार टूटती है नींद? सोने से पहले बदलें ये 5 आदतें, आएगी घोड़े बेचकर नींद

Sleep Hygiene Tips: आज की भागदौड़ भरी इस जिंदगी में हर समय काम का स्ट्रेस और रात को देर तक जागकर स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने की आदत, हमारी सेहत पर काफी बुरा असर डाल रहे हैं. इनका सबसे पहला और डायरेक्ट असर हमारी नींद पर ही पड़ता है. अगर आपके साथ आये दिन ऐसा होता है कि आप रात को समय पर सोने तो चले जाते हैं, लेकिन रात में बार-बार आपकी नींद खुलती रहती है, या फिर एक बार अगर नींद खुल जाए तो आपके लिए दोबारा सो पाना काफी ज्यादा कठिन हो जाता है, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. अगर आपके साथ इनमें से कुछ भी हो रहा है, तो आपको सबसे पहले अपनी स्लीप हाइजीन यानी की सोने की आदतों को सुधारने की जरूरत है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रात को बार-बार नींद टूटना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपका दिमाग पूरी तरह से शांत नहीं हो पा रहा है. अगर आप एक अच्छी और गहरी नींद चाहते हैं, तो आपको सोने से ठीक पहले कुछ खास बातों का ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं बातों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

सोने से 1 घंटा पहले गैजेट्स से बना लें दूरी

अगर रात को बार-बार आपकी नींद खुल रही है तो इसकी सबसे बड़ी वजह आपके हाथों में रहने वाला स्मार्टफोन या लैपटॉप है. इन स्क्रीन्स से निकलने वाली ब्लू लाइट हमारे दिमाग को यह भ्रम देती है कि अभी दिन है. इससे शरीर में मेलाटोनिन नाम का हार्मोन नहीं बन पाता, जो नींद के लिए जिम्मेदार होता है. अगर आप एक गहरी और बेहतर नींद पाना चाहते हैं तो सोने से कम से कम एक घंटा पहले स्मार्टफोन, टीवी और लैपटॉप को पूरी तरह से खुद से दूर कर दें.

कैफीन और हैवी डाइट को कहें ना

कई लोगों की आदत रात को खाने के बाद चाय या कॉफी पीने की होती है. चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन आपके दिमाग को एक्टिव कर देता है, जिससे नींद तो खराब होती ही है, साथ ही रात में बार-बार आंख भी खुलती रहती है. इसी तरह, रात का खाना हमेशा एक बेहद ही हल्का और सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले ही खाना खा लें. बता दें काफी ज्यादा हैवी और स्पाइसी खाना पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे पेट में बेचैनी होती है और नींद टूट जाती है.

कमरे का माहौल को बनाएं शांत और ठंडा

आपके बेडरूम का माहौल ही आपकी नींद की क्वालिटी को काफी हद तक तय करता है. सोने से पहले अपने कमरे की लाइट को बिल्कुल कम ब्राइटनेस पर कर दें या उसे बंद ही कर दें. इसके अलावा आपको कमरे के टेम्परेचर को न तो बहुत ज्यादा गर्म रखना चाहिए और न ही बहुत ठंडा. एक शांत, अंधेरा और हल्का ठंडा कमरा गहरी नींद को बढ़ावा देता है. अगर आपके कमरे में कोई डिस्टर्ब करने वाली आवाज आ रही हो, तो उसे बंद करने की कोशिश करें.

तलवों की मसाज और गुनगुना पानी

आयुर्वेद के अनुसार, सोने से पहले पैरों के तलवों की मसाज करना अनिद्रा जैसी प्रॉब्लम का सबसे पक्का इलाज है. रात को सोने से पहले हाथों और पैरों को धोकर सरसों के तेल या नारियल के तेल से 5 मिनट तलवों की मसाज करें. इससे पूरे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिमाग की नसें शांत होती हैं. इसके अलावा, सोने से ठीक पहले एक ग्लास गुनगुना पानी या हल्दी वाला दूध पीना भी बहुत फायदेमंद होता है.

दिमाग को शांत करने के लिए करें ब्रीथिंग एक्सरसाइज

अक्सर पूरे दिन की चिंता और स्ट्रेस, रात के समय हमारे दिमाग में घूमते रहते हैं. इसकी वजह से भी रात को बार-बार आपकी नींद खुलती रहती है. इससे बचने के लिए बिस्तर पर लेटकर 5 से 10 मिनट गहरी सांस लें और छोड़ें. इसे ब्रीथिंग एक्सरसाइज करना कहा जाता है. आप चाहें तो कोई लाइट और पीसफुल म्यूजिक भी सुन सकते हैं या कोई अच्छी किताब पढ़ सकते हैं. इससे आपका ध्यान फालतू की एंग्जायटी से हट जाएगा और आपको गहरी नींद आएगी.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी सुबह सोकर उठते ही करते हैं ये 5 गलतियां? तेजी से बढ़ सकता है आपका ब्लड प्रेशर

The post रात में बार-बार टूटती है नींद? सोने से पहले बदलें ये 5 आदतें, आएगी घोड़े बेचकर नींद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top