Hot News

ऑपरेशन तक पहुंच सकती है बात, किडनी स्टोन के ये 5 शुरुआती संकेत दिखते ही हो जाएं सावधान

Kidney Stone Symptoms: आज की खराब लाइफस्टाइल और खाने-पीने में लापरवाही की वजह से किडनी स्टोन की प्रॉब्लम होना एक बेहद ही कॉमन प्रॉब्लम बन चुकी है. जब हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और नमक या अन्य मिनरल्स इकठ्ठा होने लगते हैं, वे वे ही समय के साथ छोटे-छोटे पत्थरों का रूप ले लेते हैं. शुरूआती दौर में ये स्टोन काफी ज्यादा छोटी होती है और हमें किसी भी तरह कु प्रॉब्लम नहीं देती है, लेकिन जैसे-जैसे इसका साइज बढ़ता है, यह एक असहनीय दर्द और सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम्स पैदा कर सकती है. इसलिए, आपको समय रहते ही शरीर में दिखाई देने वाले संकेतों को समझ लेना चाहिए ताकि आप किडनी स्टोन की प्रॉब्लम का अंदाजा उसके शुरूआती फेज में ही लगा सकें. तो चलिए जानते हैं ऐसे 5 मुख्य संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि आपकी किडनी में पथरी हो सकती है.

पीठ और पेट के निचले हिस्से में अचानक तेज दर्द होना

किडनी में स्टोन का सबसे पहला और सबसे बड़ा लक्षण है अचानक से होने वाला तेज दर्द. यह दर्द नॉर्मल पेट दर्द जैसा नहीं होता क्योंकि यह मुख्य रूप से आपकी पीठ में, पसलियों के नीचे और पेट के निचले हिस्से में महसूस होता है. कई बार यह दर्द इतना तेज होता है कि इंसान न तो ठीक से बैठ पाता है और न ही लेट पाता है. यह दर्द एक वेव यानी कि लहर की तरह आता है जैसे कि कभी बहुत तेज दर्द महसूस होता है तो कभी उससे थोड़ा कम. अगर यह दर्द पेट से होते हुए जांघों की तरफ बढ़ने लगे, तो यह साफ इशारा है कि स्टोन आपकी युरेटर में खिसक रही है.

पेशाब करते समय जलन या तेज दर्द

जब किडनी की स्टोन मूत्रनली के पास पहुंचती है, तो पेशाब करते समय बहुत तेज जलन और दर्द होने लगता है. इस कंडीशन को मेडिकल लैंग्वेज में डिस्यूरिया कहा जाता है. कई बार लोग इसे केवल एक सामान्य यूरिन इन्फेक्शन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अगर पानी पीने के बाद भी यह जलन लगातार बनी रहे और हर बार पेशाब करते समय आपको तीखा दर्द महसूस हो, तो आपको तुरंत डॉक्टर से कॉन्टैक्ट करना चाहिए क्योंकि यह स्टोन के फंसने का संकेत हो सकता है.

पेशाब के रंग में बदलाव और खून आना

एक हेल्दी शरीर में पेशाब का रंग हमेशा ही साफ या हल्का पीला होता है. लेकिन अगर आपकी किडनी में स्टोन है, तो पेशाब का रंग बदल सकता है. स्टोन के कारण पेशाब की नली के अंदरूनी हिस्सों में रगड़ाने लगती है, जिससे ब्लीडिंग होने लगती है. इस वजह से पेशाब का रंग गुलाबी, लाल या डार्क ब्राउन दिखाई दे सकता है. इसके अलावा, स्टोन के कारण यूरिन में इन्फेक्शन होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है, जिससे पेशाब काफी धुंधला दिखने लगता है और उसमें से तेज बदबू भी आने लगती है.

बार-बार पेशाब आने का अहसास होना

अगर आपको अचानक से बार-बार टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस होने लगी है, तो सतर्क हो जाएं. जब पथरी पेशाब की नली के निचले हिस्से में पहुंच जाती है, तो ब्लैडर पर लगातार प्रेशर बनता रहता है. इस वजह से इंसान को लगता है कि उसे तुरंत पेशाब करने जाना है, लेकिन टॉयलेट जाने पर बहुत कम मात्रा में यूरिन पास होता है. रात के समय यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे आपकी नींद भी बार-बार खराब होती है.

जी मिचलाना और उल्टी होना

शायद आपको जानकर हैरानी हो, लेकिन किडनी और पेट के डाइजेस्टिव सिस्टम के बीच एक गहरा नर्व कनेक्शन होता है. जब किडनी में स्टोन के कारण तेज दर्द या प्रेशर बनता है, तो ये नसें पेट को भी अफेक्ट करती हैं. इसके कारण मरीज को लगातार उल्टी आने जैसा महसूस होता है या कई बार सच में उल्टियां होने लगती हैं. अगर पेट दर्द के साथ-साथ आपको चक्कर आ रहे हों और उल्टी जैसा मन हो रहा हो, तो यह शरीर का एक सीरियस अलार्म है.

ये भी पढ़ें: रात में बार-बार टूटती है नींद? सोने से पहले बदलें ये 5 आदतें, आएगी घोड़े बेचकर नींद

The post ऑपरेशन तक पहुंच सकती है बात, किडनी स्टोन के ये 5 शुरुआती संकेत दिखते ही हो जाएं सावधान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top