आनंद मोहन/संजीव सिंह की रिपोर्ट
Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद पर वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक की नियुक्ति के संबंध में राज्य प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर बुधवार को सशर्त अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है. राज्यपाल की स्वीकृति के बाद राज्य प्रशासन द्वारा जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. इसके बाद सबों को शपथ दिलाई जाएगी.
मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश
मालूम हो कि राज्यपाल द्वारा उक्त नियुक्तियां कुछ शर्तों के साथ अनुमोदित की गई हैं. उन्होंने राज्य प्रशासन को निर्देश दिया है कि झारखंड राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द सुनिश्चित की जाए जिससे कि आयोग का काम सुचारु और प्रभावी ढंग से संचालित हो सके. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया में अगर कोई प्रक्रियागत गलती पाई जाती है या इस संबंध में उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन से संबंधित कोई प्रश्न उत्पन्न होता है, तो उसकी पूरी जवाबदेही राज्य प्रशासन की होगी.
पहले दो बार लौटाई जा चुकी थी फाइल
राज्यपाल ने इससे पूर्व सूचना आयुक्त की नियुक्ति से संबंधित दो बार संचिका (फाइल) राज्य प्रशासन को वापस कर दी थी. पहली बार फाइल तीन सदस्यों को नेतृत्वक दल से संबद्ध रखने की बात पर वापस की गई थी. प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए दूसरी बार संचिका राज्यपाल के पास भेजी. लेकिन राज्यपाल ने फिर से कुछ सदस्यों पर मामला दर्ज रहने की जानकारी को स्पष्ट करते हुए संचिका वापस कर दी थी. राज्यपाल के पास सूचना अधिकार एक्ट व सुप्रीम कोर्ट के उल्लंघन का हवाला देकर सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया रोकने के लिए कई लोगों और संगठनों ने ज्ञापन भी दिया था.
झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति कर दी गई है. अनुज सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य खलखो और शिव पूजन पाठक को सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है. #BreakingNews #Jharkhand #InformationCommission #Ranchi #JharkhandNews #PrabhatKhabarJharkhand pic.twitter.com/ZGgr8q9ayG
— Naya Vichar Jharkhand (@jharkhand_pk) June 10, 2026
इसे भी पढ़ें: झारखंड में जल, जंगल, जमीन को संरक्षित कर सकती है लैंडस्केप एप्रोच पॉलिसी, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कामयाब
इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन का अधिकारियों को निर्देश, हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने में न हो कोई ढिलाई
इसे भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: विधायक दशरथ गागराई ने रायजामा का किया दौरा, प्राकृतिक जल स्रोतों का लिया जायजा
The post झारखंड: सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर मुहर, राज्यपाल ने चार नामों को दी मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

