Hot News

नालंदा के 9800 घरों में लगेंगे मुफ्त सोलर पैनल, 14 जून को मुख्यमंत्री करेंगे योजना का शुभारंभ

Nalanda News (बिहारशरीफ से रणजीत सिंह की रिर्पोट): प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत नालंदा जिले में कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर मुफ्त 1.1 किलोवॉट क्षमता के सोलर पैनल लगाने की शुरुआत 14 जून को मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी. इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

9800 घरों में लगेंगे मुफ्त सोलर पैनल

बैठक में बताया गया कि जिले के 9800 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. यह कार्य मेसर्स सेन एंड पंडित वोल्टेज कंट्रोल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा और 10 नवंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

दलित टोलों के लाभुकों को प्राथमिकता

जिलाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सभी दलित टोलों में रहने वाले कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं की सूची उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि प्रशासन की मंशा अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने की है.

स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

श्रम अधीक्षक को जिले में उपलब्ध कुशल श्रमिकों, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण युवाओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया. इन युवाओं को योजना से जोड़कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे कार्य में तेजी भी आएगी और रोजगार सृजन भी होगा.

जीविका दीदियां निभाएंगी अहम भूमिका

जीविका समूहों के सहयोग से कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं से सहमति पत्र प्राप्त करने का कार्य पूरा कर लिया गया है. डीपीएम जीविका को निर्देश दिया गया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में जीविका दीदियों का सहयोग लगातार लिया जाए.

उद्घाटन से पहले 50 घरों में होगा अधिष्ठापन

जिलाधिकारी ने कार्यकारी एजेंसी को निर्देश दिया कि 14 जून के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले कम से कम 50 घरों पर सोलर पैनल लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाए. इसके लिए पर्याप्त मैनपावर और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है.

प्रतिदिन होगी कार्यों की निगरानी

बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रतिदिन कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की निगरानी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में विद्युत अधीक्षण अभियंता, जिला कल्याण पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, डीपीएम जीविका, कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि एवं सभी विद्युत कार्यपालक अभियंता मौजूद थे.

Also Read: बिहारशरीफ में बिजली चोरी करते पकड़े गए 5 उपभोक्ता, प्राथमिकी दर्ज; विभाग ने लगाया 1.30 लाख का जुर्माना

The post नालंदा के 9800 घरों में लगेंगे मुफ्त सोलर पैनल, 14 जून को मुख्यमंत्री करेंगे योजना का शुभारंभ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top