Hot News

बेन स्टोक्स पर गिरी गाज, जो रूट को सौंपी गई कमान; न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान कर दिया गया है. इंग्लैंड के नियमित कप्तान बेन स्टोक्स को टीम से बाहर कर दिया गया है. स्टोक्स की जगह इंग्लैंड का कमान अनुभवी बल्लेबाजी और पूर्व कप्तान जो रूट संभालेंगे. इस टीम में स्टोक्स के साथ एटकिंसन को भी बाहर कर दिया गया है.

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बुधवार को दूसरे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान किया. बोर्ड ने बताया कि बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को टीम से बाहर कर दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड पर मिली जीत के बाद टीम के कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने के मामले में ECB की जांच का सामना कर रहे हैं. इसी वजह से उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए चयनित नहीं किया गया.

जो रूट ने अप्रैल 2022 में छोड़ी थी कप्तानी

जो रूट इससे पहले अप्रैल 2022 में इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी छोड़ चुके हैं. उन्होंने 2017 से टीम की कमान संभाली थी और वह इंग्लैंड के टेस्ट इतिहास में सबसे लंबे समय तक कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं.

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम कई बदलाव

इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में कुछ बदलाव भी किए हैं. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है, जबकि जॉर्डन कॉक्स को भी टीम में शामिल किया गया है. आर्चर की मौजूदगी से इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

दूसरा टेस्ट 17 जून से

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून से लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर स्पोर्ट्सा जाएगा. इंग्लैंड की नजरें सीरीज में बढ़त मजबूत करने पर होंगी, जबकि न्यूजीलैंड वापसी की कोशिश करेगा.

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम

जो रूट (कप्तान), बेन डकेट, इमेलियो गे, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जेम्स रेउ, जॉर्डन कॉक्स, रेहान अहमद, ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, मैथ्यू फिशर, सोन्नी बेकर और शोएब बशीर.

यह भी पढ़ें: कप्तानी से इस्तीफा और फिर संन्यास! बेन स्टोक्स को लेकर सामने आई बड़ी रिपोर्ट

The post बेन स्टोक्स पर गिरी गाज, जो रूट को सौंपी गई कमान; न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top