Nothing ने हिंदुस्तान में अपने एक नए डिवाइस की लॉन्चिंग को लेकर एक्ससाइटमेंट बढ़ाना शुरू कर दिया है. खास बात यह है कि यह प्रोडक्ट कंपनी की बिल्कुल नई ‘b’ सीरीज का हिस्सा होगा. अभी तक Nothing अपने नंबर वाली स्मार्टफोन सीरीज और वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है, लेकिन ‘b’ टैग के साथ आने वाला यह पहला Nothing डिवाइस होगा.
वहीं, एक टिप्स्टर का दावा है कि Carl Pei की अगुवाई वाली कंपनी जल्द ही हिंदुस्तान में एक नया स्मार्टफोन भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हालांकि, फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया है कि यह नया प्रोडक्ट आखिर होगा क्या और इसका नाम क्या रखा जाएगा. ऐसे में लॉन्च से पहले सस्पेंस और भी बढ़ गया है.
Nothing की नई ‘b’ सीरीज का टीजर आया सामने
Nothing ने X पर किए गए एक नए पोस्ट में अपने आने वाले प्रोडक्ट की झलक दिखाकर एक्ससाइटमेंट बढ़ा दी है. खास बात यह है कि यह कंपनी की पहली ‘b’ सीरीज. डिवाइस होने वाली है. हालांकि, Carl Pei की अगुवाई वाली कंपनी ने अभी तक न तो डिवाइस का नाम बताया है और न ही यह खुलासा किया है कि यह किस प्रोडक्ट कैटेगरी से जुड़ी होगी. टीजर वीडियो में ज्यादा जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन इसमें ‘a’ को ‘b’ में बदलते हुए दिखाया गया है. इस छोटे से संकेत ने टेक लवर्स के बीच अटकलों का दौर शुरू कर दिया है.
It’s (b)eginning. pic.twitter.com/DWKwwggAf0
— Nothing India (@nothingindia) June 19, 2026
Nothing के मौजूदा लाइनअप पर एक नजर
फिलहाल Nothing अपने पोर्टफोलियो में दो तरह की स्मार्टफोन सीरीज पेश करता है. पहली है इसकी प्रीमियम नंबर सीरीज और दूसरी है ‘a’ सीरीज, जिसे ज्यादा किफायती कीमत पर उतारा जाता है. ऐसे में आने वाला नया डिवाइस इन दोनों में से किसी भी लाइनअप का हिस्सा हो सकता है.
कंपनी के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में सबसे नया जोड़ Nothing Phone 4a सीरीज है, जिसमें Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro शामिल हैं. इन दोनों स्मार्टफोन्स को हिंदुस्तान में 5 मार्च को लॉन्च किया गया था. वहीं, ऑडियो प्रोडक्ट्स की बात करें तो कंपनी का Nothing Ear A सबसे चर्चित डिवाइसेज में से एक है.
CMF ने स्मार्टफोन प्रोजेक्ट्स Nothing को सौंपे
टिप्स्टर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) के मुताबिक, CMF ने अपनी स्मार्टफोन रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने अपने सभी मौजूदा स्मार्टफोन प्रोजेक्ट्स को Nothing के तहत ट्रांसफर कर दिया है. इतना ही नहीं, CMF ने इस साल कोई नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना भी फिलहाल रोक दी है. वहीं, CMF Phone 2 Pro के सक्सेसर का लॉन्च भी टाल दिया गया है.
Nothing just confirmed there will be no new CMF Phone launch this year
Memory price hike is hitting hard
Existing CMF Phone projects have moved under Nothing brand
This applies to the new phone that is launching next month
How are you taking this news Nothing/CMF fans??
— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) June 19, 2026
Nothing जल्द ही हिंदुस्तान में अपनी नई ‘b’ सीरीज के साथ बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में है. वहीं, CMF के स्मार्टफोन प्रोजेक्ट्स अब Nothing के हाथों में आ गए हैं, जिससे कंपनी की आने वाली लॉन्च रणनीति और भी दिलचस्प होती नजर आ रही है.
यह भी पढ़ें: Android 17 आते ही पुराने पड़ सकते हैं ये फोन, कहीं आपका मॉडल भी तो नहीं शामिल?
The post Nothing की नई ‘b’ सीरीज का टीजर जारी, क्या हिंदुस्तान में लॉन्च होने वाला है बिल्कुल नया स्मार्टफोन? appeared first on Naya Vichar.

