Hot News

अमेरिका के राज्य ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को दी मान्यता, गवर्नर ने जारी की आधिकारिक घोषणा

International Yoga Day: अमेरिका के डेलावेयर राज्य ने योग की वैश्विक लोकप्रियता और इसके स्वास्थ्य लाभों को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है. राज्य के गवर्नर मैथ्यू मेयर ने आधिकारिक घोषणा जारी कर 21 जून 2026 को डेलावेयर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी है. इस फैसले को हिंदुस्तान के महावाणिज्य दूतावास, न्यूयॉर्क ने योग की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का संकेत बताया है. यह मान्यता ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शारीरिक फिटनेस, मानसिक शांति और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

हिंदुस्तान के महावाणिज्य दूतावास, न्यूयॉर्क ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए डेलावेयर के गवर्नर मैथ्यू मेयर के प्रति आभार जताया. दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह मान्यता योग को स्वास्थ्य, सद्भाव और संपूर्ण कल्याण के लिए एक साझा माध्यम के रूप में दुनिया में बढ़ती स्वीकृति को दर्शाती है.

दूतावास ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘न्यूयॉर्क स्थित हिंदुस्तान का महावाणिज्य दूतावास माननीय गवर्नर मैथ्यू मेयर का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने डेलावेयर राज्य में 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने की घोषणा की. यह सम्मान योग को स्वास्थ्य, सद्भाव और समग्र कल्याण के लिए एक साझा मार्ग के रूप में बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है. हम डेलावेयर के हिंदुस्तानीय अमेरिकी समुदाय के प्रयासों की भी सराहना करते हैं, जिन्होंने इन समारोहों के आयोजन और समर्थन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.’

5,000 साल पुरानी हिंदुस्तानीय परंपरा को बताया स्वास्थ्य का माध्यम

गवर्नर मैथ्यू मेयर की ओर से जारी घोषणा में योग को हिंदुस्तान से उत्पन्न लगभग 5,000 साल पुरानी प्राचीन परंपरा बताया गया है. इसमें कहा गया कि योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली ऐसी प्रक्रिया है, जो व्यक्ति के संपूर्ण स्वास्थ्य और जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करती है.

घोषणा में कहा गया कि योग शारीरिक मजबूती, लचीलेपन, मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक संतुलन को बढ़ावा देता है. इसके अलावा यह तनाव को नियंत्रित करने और समुदाय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी उपयोगी साधन है.

संयुक्त राष्ट्र ने 2014 में घोषित किया था अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र के फैसले के बाद हुई थी. संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था. इस प्रस्ताव को हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र के उद्घाटन भाषण के दौरान रखा था. इसके बाद दुनिया के कई देशों में हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाने लगा.

ये भी पढ़ें:- ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी, ट्रंप बोले- डील फेल हुई तो होर्मुज से वसूला जाएगा टोल

ये भी पढ़ें:- मोदी पर फिल्म बनी तो हीरो कहां से लाएगा हॉलीवुड? डोनाल्ड ट्रंप का दिलचस्प बयान

डेलावेयर के हिंदुस्तानीय समुदाय की भूमिका की भी हुई सराहना

गवर्नर की घोषणा में डेलावेयर के हिंदुस्तानीय अमेरिकी समुदाय के योगदान का भी उल्लेख किया गया. इसमें कहा गया कि हिंदुस्तानीय अमेरिकी समुदाय ने न्यूयॉर्क स्थित हिंदुस्तान के महावाणिज्य दूतावास के सहयोग से स्थानीय स्तर पर योग दिवस कार्यक्रमों के आयोजन में अहम भूमिका निभाई है.

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को एक साथ लाना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और योग के माध्यम से शांति, एकता और कल्याण का संदेश फैलाना है.

घोषणा में कहा गया, ‘अब, इसलिए मैं मैथ्यू मेयर, गवर्नर के रूप में, डेलावेयर राज्य में 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करता हूं और सभी निवासियों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए इस अभ्यास को अपनाने और समझने के लिए प्रोत्साहित करता हूं.’

The post अमेरिका के राज्य ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को दी मान्यता, गवर्नर ने जारी की आधिकारिक घोषणा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top