BPSC Success Story: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल करने वाले शशांक गौरव की कहानी बेहद दिलचस्प है. उन्होंने इससे पहले UPSC की एक परीक्षा में भी सफलता हासिल की थी. शशांक की उपलब्धि से बिहार के लाखों युवाओं को प्रेरणा मिलती है.
पहले UPSC CAPF में मिली सफलता
BPSC में दूसरी रैंक हासिल करने से पहले शशांक गौरव ने UPSC CAPF (Assistant Commandant) परीक्षा 2024 में भी सफलता हासिल की थी. इस परीक्षा में उनका ऑल इंडिया रैंक 57 था.
बिहार के छपरा जिले में हुआ जन्म
शशांक गौरव बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं. उनका परिवार काफी साधारण है. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा अपने गृह जिले से हासिल की है. बचपन से ही पढ़ाई में होशियार शशांक हमेशा से सिविल सेवा में जाना चाहते थे.
आगे बनेंगे SDM
शशांक कम उम्र से ही पढ़ाई में काफी मेहनत करते थे. वे हमेशा किताब में ही डूबे रहते थे. जब शशांक को यूपीएससी की CAPF परीक्षा में सफलता मिली तो उन्होंने तय किया था कि उनका अगला लक्ष्य CISF होगा. वहीं अब उन्होंने BPSC 70thCCE परीक्षा में सफलता हासिल की है.
सफलता का मंत्र
शशांक गौरव की सफलता यह बताती है कि एक परीक्षा में सफलता दूसरी बड़ी उपलब्धि की राह खोल सकती है. CAPF जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में चयन के बाद उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल कर लिया. बिहार के युवा जिनमें प्रशासनी नौकरी को लेकर एक क्रेज होता है, उन सभी के लिए शशांक मिसाल पेश करते हैं.
2027 कैंडिडेट्स हुए सफल
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 20 जून 2026 को जारी कर दिया है. इस बार कुल 5,401 कैंडिडेट्स इंटरव्यू में शामिल हुए थे. इसमें से करीब 2027 कैंडिडेट्स अंतिम रूप से सेलेक्ट किए गए हैं. BPSC का रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
यह भी पढ़ें- 2% उम्मीदवार भी नहीं अपनाते यह तरीका, IAS नेहा ब्याडवाल ने कहा टफ है पर करके देखो
The post UPSC के बाद अब BPSC में मारी बाजी, छपरा के लाल ने दूसरी लैंक लाकर रचा इतिहास appeared first on Naya Vichar.

