World Motorcycle Day 2026 उन पुरानी मोटरसाइकिल कंपनियों को याद करने का भी मौका है जिन्होंने दुनिया की टू-व्हीलर इंडस्ट्री को नई पहचान दी. इन कंपनियों का इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है. खास बात यह है कि आज भी ये दुनिया भर के राइडर्स के बीच पॉपुलर हैं. एक सदी से भी ज्यादा पुराने इतिहास वाली ये ब्रांड्स युद्धों, आर्थिक संकटों और तकनीकी क्रांतियों जैसे कई बड़े बदलावों की गवाह रही हैं. इसके बावजूद, समय के साथ खुद को लगातार बेहतर बनाते हुए ये आज भी दुनिया भर के राइडर्स के बीच उतनी ही पॉपुलर बनी हुई हैं.
Indian Motorcycle (1901)
1901 में शुरू हुई इंडियन मोटरसाइकिल दुनिया की सबसे पुरानी और मशहूर बाइक ब्रांड्स में से एक है. अपने शुरुआती दौर में इस कंपनी ने इतनी तेजी से पॉपुलैरिटी हासिल की कि कई बार इसकी बिक्री Harley-Davidson से भी ज्यादा रही. हालांकि, दूसरे विश्व युद्ध के बाद कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा और आखिरकार 1953 में इसका कारोबार बंद हो गया.
इसके बाद 2000 के दशक की शुरुआत में ब्रांड को फिर से जिंदा करने की कोशिशें की गईं, लेकिन खास सफलता नहीं मिली. कहानी में बड़ा मोड़ तब आया जब Polaris Inc. ने इंडियन मोटरसाइकिल को खरीद लिया. इसके बाद ब्रांड ने शानदार वापसी की और आज यह दुनिया भर में अपनी दमदार, प्रीमियम और मॉडर्न मोटरसाइकिलों के लिए जाना जाता है.
Royal Enfield (1901)
120 साल से भी ज्यादा पुराने इतिहास के साथ Royal Enfield दुनिया के सबसे पुराने मोटरसाइकिल ब्रांड्स में से एक है. ये आज भी लगातार प्रोडक्शन में है. इसकी शुरुआत ब्रिटेन में हुई थी, लेकिन 1960 के दशक के आखिर में इसका सफर हिंदुस्तान पहुंचा. यहां इस ब्रांड को नई पहचान और जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली.
यह भी पढ़ें: 1,948cc का इंजन, कीमत सिर्फ ₹5 लाख, क्या आपको पता है हिंदुस्तान की पहली SUV कार का नाम?
समय के साथ Royal Enfield ने ऐसी मोटरसाइकिलें बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई, जो सादगी, मजबूती और शानदार रोड प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं. आज भी कंपनी अपनी बाइक्स में क्लासिक और रेट्रो डिजाइन का आकर्षण बनाए रखते हुए मॉडर्न टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग का बेहतरीन मिक्सचर पेश करती है.
Norton Motorcycles (1902)
कभी रेसिंग और परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलों की दुनिया में नॉर्टन का दबदबा हुआ करता था. 20वीं सदी की शुरुआत में इस ब्रिटिश ब्रांड ने कई बड़ी सफलताएं हासिल कीं और बाइक प्रेमियों के बीच अपनी खास पहचान बनाई. लेकिन समय के साथ पैसों की तंगी और बार-बार बदलते मालिकाना हक ने कंपनी को कमजोर कर दिया. इसके चलते इसका प्रोडक्शन बंद हो गया. ब्रांड के नाम के अधिकार भी कई बार अलग-अलग हाथों में गए, जिससे इसकी कहानी और भी जटिल बन गई.
हालांकि, नॉर्टन को फिर से जिंदा करने की कई कोशिशें की गईं. आज यह पॉपुलर ब्रांड TVS Motor Company के हाथ में है और एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहा है.
यह भी पढ़ें: 1993 में लॉन्च हुई थी इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक कार, नाम ऐसा कि सुनते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
The post कभी बंद हो गई थीं ये बाइक कंपनियां, आज 100 साल बाद भी दुनिया भर में बज रहा है इनका डंका appeared first on Naya Vichar.