Hot News

घर के बालकनी को बनाएं ‘मिनी गार्डन’, कम जगह में उगाएं ये 7 पौधे

Balcony Mini Garden ideas: आजकल शहरों में बड़े-बड़े आंगन और बगीचे तो जैसे गायब ही हो गए हैं. चारों तरफ बस कंक्रीट के मकान और फ्लैट्स नजर आते हैं. ऐसे में अगर आप भी प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं और पेड़-पौधों के शौकीन हैं, तो आपकी घर की बालकनी आपके लिए सबसे बेस्ट जगह है. कम जगह में भी एक खूबसूरत ‘मिनी गार्डन’ तैयार किया जा सकता है. 

बालकनी में छोटा सा बगीचा न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि सुबह-शाम की चाय के लिए एक सुकून भरा कोना भी देता है. आइए जानते हैं ऐसे ही 7 पौधों के बारे में जिन्हें आप बहुत कम जगह में अपनी बालकनी (Balcony Mini Garden ideas) में आसानी से उगा सकते हैं. 

1. मनी प्लांट – कम मेहनत, ज्यादा हरियाली

अगर आप गार्डनिंग में नए हैं, तो मनी प्लांट से शुरुआत करें. इसे बहुत ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती और यह पानी व मिट्टी दोनों में आसानी से लग जाता है. आप इसे बालकनी की ग्रिल पर चढ़ा सकते हैं या हैंगिंग बास्केट में लगा सकते हैं. यह कम जगह घेरता है और देखने में बहुत सुंदर लगता है. 

PC: Freepik

2. पुदीना और धनिया – खुशबू भी, स्वाद भी

बालकनी की छोटी सी जगह में आप अपनी रसोई के लिए ताजा पुदीना और धनिया (Balcony Mini Garden) उगा सकते हैं. इसके लिए आपको किसी बड़े गमले की जरूरत नहीं है, एक छोटी सी प्लास्टिक की ट्रे या चौड़े मुंह का डिब्बा भी काफी है.  सुबह-सुबह इनकी भीनी-भीनी खुशबू पूरी बालकनी को महका देती है और घर की चटनी का स्वाद भी बढ़ जाता है. 

PC: Freepik

3. एलोवेरा – सेहत और सुंदरता का साथी

एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसे ‘जीरो मेंटेनेंस’ की जरूरत होती है. यानी अगर आप इसमें दो-चार दिन पानी डालना भूल भी गए, तो भी यह मरेगा नहीं.  इसे बालकनी के किसी भी कोने में एक छोटे से गमले में रख दें. यह हवा को शुद्ध करता है और इसके जेल का उपयोग आप स्किन और बालों के लिए भी कर सकते हैं. 

PC: Freepik

4. तुलसी – पवित्रता और सेहत का वरदान

हर हिंदुस्तानीय घर की बालकनी में तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए. इसे बढ़ने के लिए थोड़ी धूप की जरूरत होती है, इसलिए बालकनी का ऐसा कोना चुनें जहां सुबह की धूप आती हो. तुलसी न सिर्फ घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है, बल्कि सर्दी-खांसी में इसकी पत्तियां चाय का स्वाद और सेहत दोनों दुरुस्त रखती हैं. 

PC: Freepik

5. स्पाइडर प्लांट- हवा को रखे एकदम शुद्ध

अगर आपकी बालकनी छोटी है, तो स्पाइडर प्लांट (Balcony Mini Garden) आपके लिए परफेक्ट है. इसकी पत्तियां नीचे की तरफ लटकती हैं, जिससे यह हैंगिंग बास्केट में बेहद खूबसूरत लगता है. यह पौधा हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को सोख लेता है और वातावरण को शुद्ध बनाए रखता है. इसे बहुत ज्यादा कड़क धूप की जरूरत नहीं होती. 

PC: Social Media

6. मिर्च और टमाटर – अपनी खुद की सब्जी उगाएं

क्या आप जानते हैं कि छोटे गमलों में भी मिर्च और चेरी टमाटर (Balcony Mini Garden) बहुत आसानी से उग जाते हैं. मिर्च के पौधे को ज्यादा जगह नहीं चाहिए होती. बालकनी की ग्रिल के पास जहां अच्छी धूप आती हो, वहां मिर्च का एक पौधा लगा दीजिए. कुछ ही हफ्तों में आपको घर की तीखी और ऑर्गेनिक मिर्चें मिलने लगेंगी. 

PC: Freepik

7. गेंदा और सदाबहार – बालकनी में बिखेरें रंग

गेंदा और सदाबहार ऐसे फूल वाले पौधे हैं जो कम जगह और कम देखभाल में भी खूब खिलते हैं. सदाबहार में तो बारह महीने फूल आते हैं. इन पौधों को हल्की धूप वाली जगह पर रखें, आपकी बालकनी फूलों से चहक उठेगी. 

PC: Freepik

Balcony Mini Garden Ideas: बालकनी गार्डन के लिए कुछ जरूरी टिप्स:

  • वर्टिकल गार्डनिंग अपनाएं: जमीन पर जगह कम है, तो दीवारों पर स्टैंड लगाएं या ग्रिल पर गमले लटकाएं. 
  • हल्के गमलों का उपयोग करें: बालकनी पर ज्यादा वजन न पड़े, इसलिए मिट्टी के गमलों की जगह प्लास्टिक या फाइबर के हल्के गमलों का यूज करें. 
  • पानी का सही निकास: ध्यान रखें कि गमलों के नीचे छेद हो ताकि एक्स्ट्रा पानी बालकनी में फैलकर गंदगी न करे. 

यह भी पढ़ें: घर आने वाला हर मेहमान करेगा आपके लिविंग रूम की तारीफ, बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दें लग्जरी और ट्रेंडी लुक

The post घर के बालकनी को बनाएं ‘मिनी गार्डन’, कम जगह में उगाएं ये 7 पौधे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top