Hot News

नीट पेपर लीक का दावा फर्जी, NTA ने छात्रों को किया अलर्ट

NEET UG 2026 Re Exam: सोशल मीडिया पर NEET (UG) 2026 री-एग्जाम के क्वेश्चन पेपर को लेकर एक वीडियो सामने आ रहा है. वीडियो के अनुसार, दावा किया जा रहा है कि NEET री-एग्जाम का पेपर टेलीग्राम पर लीक हो गया है. हालांकि, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने इस वीडियो को पूरी तरह फेक बताया है. NTA ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा ये वीडियो फेक है.

NTA ने वीडियो को बताया फेक

NTA ने कहा है कि एजेंसी की नजर में एक वीडियो आया है, जिसमें NEET (UG) 2026 री-एग्जाम के क्वेश्चन पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है. एजेंसी ने स्पष्ट किया कि वीडियो में किए गए सभी दावे गलत हैं और परीक्षा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई है.

फेक वीडियो प्रसारित करने वाले पर होगी कार्रवाई

NTA के अनुसार, इस तरह की झूठी और फेक जानकारी तैयार करना तथा जानबूझकर प्रसारित करना गंभीर अपराध है. एजेंसी ने कहा कि हिंदुस्तानीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने इस फर्जी सामग्री को तैयार किया और फैलाया.

सिर्फ ऑफिशियल नोटिस पर करें भरोसा

एजेंसी ने छात्रों, माता-पिता और आम जनता से अपील की है कि वे केवल ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in और NTA के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें. साथ ही, किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सामग्री को आगे शेयर करने से बचें.

NTA ने कहा कि देशभर के 20 लाख से अधिक NEET अभ्यर्थी शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया के हकदार हैं. ऐसे में अफवाहों और फर्जी दावों से बचना सभी की जिम्मेदारी है.

यह भी पढ़ें- फिजिक्स ने बढ़ाई NEET छात्रों की टेंशन, बायोलॉजी से मिल सकते हैं अच्छे मार्क्स, जानिए कैसा रहा पूरा पेपर 

The post नीट पेपर लीक का दावा फर्जी, NTA ने छात्रों को किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top