Video: स्विट्जरलैंड में रविवार (21 जून) को ईरान और अमेरिका के बीच हुई अहम बातचीत की शुरुआत ही तनाव के साथ हुई. ईरान ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ तय फोटो सेशन में शामिल होने से इनकार कर दिया. इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सैन्य कार्रवाई की नई धमकी दिए जाने पर ईरानी डेलिगेशन ने विरोध जताते हुए बातचीत वाली जगह छोड़ दी. इससे बातचीत के माहौल पर शुरुआत में ही असर पड़ा.
बातचीत का पहला दौर स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक रिजॉर्ट में हुआ. यहां ईरान, अमेरिका, पाकिस्तान और कतर के प्रतिनिधि हाल ही में हुए इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत बातचीत शुरू करने के लिए पहुंचे थे. पाकिस्तान और कतर इस पूरी प्रक्रिया में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं. इस समझौते के बाद दोनों देशों के बीच अगले 60 दिनों तक कई दौर की बातचीत होनी है, जिसमें न्यूक्लियर प्रोग्राम, प्रतिबंधों में राहत और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.
Footage reportedly captures the moment when the Iranian delegation left the negotiation room with the U.S. in #Switzerland following #Trump‘s threat to launch further strikes against #Iran. (Footage: Springter Press)#Araghchi #Sharif #Munir #Vance #USA #QATAR #PAKISTAN #Peace… pic.twitter.com/2NGvfbLw4h
— China Xinhua News (@XHNews) June 22, 2026
बातचीत के पहले ही दिखने लगा तनाव
ईरान की समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, बातचीत शुरू होने से पहले आयोजकों और अमेरिकी डेलिगेशन ने दोनों पक्षों के बीच हाथ मिलाने और ज्वाइंट फोटो सेशन की योजना बनाई थी. लेकिन ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया. दोनों नेता फोटो सेशन से पहले ही वहां से बाहर चले गए.
यह भी पढ़ें : ‘होर्मुज स्ट्रेट बंद हुआ तो अपने देश नहीं लौट पाओगे’, डोनाल्ड ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव
ईरान के विदेश मंत्री का वीडियो आया सामने
सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि ईरान के विदेश मंत्री ने कमरे से बाहर निकलने से ठीक पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को चुपचाप कुछ कहा. इसके बाद वह अचानक मुड़े और पूरे ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ मीटिंग रूम से बाहर चले गए. यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और बातचीत के दौरान बढ़े तनाव की एक अहम झलक माना जा रहा है.
The post Video: कैमरे चलते रहे, ईरान उठकर चला गया; जेडी वेंस देखते रह गए, पाकिस्तानी भी रह गए हैरान appeared first on Naya Vichar.

