Hot News

‘नहीं होगा भरत का श्राद्ध’ मां ने बताई बेटे की अंतिम इच्छा, पुलिस के पास जब्त फोन में छिपे हैं घटना से जुड़े सबूत

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना इलाके के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी की मौत को लेकर परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. अपने जवान बेटे को खोने के गम में डूबी मां आशा देवी ने साफ कहा है कि जब तक उनके बेटे की मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा नहीं मिलती, तब तक उसका श्राद्ध कर्म नहीं कराया जाएगा.

मां ने STF और वरीय अधिकारियों पर कार्रवाई की मां की

आशा देवी ने मांग की है कि एसटीएफ के 6 जवानों सहित संबंधित वरीय अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. रोते-बिलखते हुए भरत तिवारी की मां ने कहा, मेरे मासूम शिशु की जान चली गई. इसके बदले मुझे इंसाफ चाहिए. उन्होंने मांग की कि सभी दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए.

पूरे परिवार का बताया फैसला

मां का कहना है कि बेटे के अंतिम संस्कार से जुड़ी क्रिया शुरू हो चुकी हैं, लेकिन श्राद्ध कर्म तब तक नहीं होगा, जब तक न्याय नहीं मिल जाता. उन्होंने बताया कि यह फैसला सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे परिवार का सामूहिक निर्णय है.

मां ने बताई भरत की अंतिम इच्छा

भरत तिवारी की मां ने उसकी अंतिम इच्छा भी बताई. आशा देवी ने बताया कि भरत चाहता था कि जवाइनिया में कटाव से प्रभावित बिलौटी में बस रहे लोगों की जमीन को मिट्टी भरकर ऊंचा कराया जाए और वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाएं. उसका मानना था कि कई नेताओं ने लोगों से वादे तो किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया. मां ने यह भी कहा कि भरत चाहता था कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा न करने वाले नेताओं की जवाबदेही तय हो.

फोन लौटाने की भी मांग की

इसके अलावा उन्होंने पुलिस के कब्जे में मौजूद भरत के मोबाइल फोन को परिवार को सौंपने की मांग की है. उनका दावा है कि उस मोबाइल में कई महत्वपूर्ण जानकारियां और उस घटना से जुड़े सबूत मौजूद हैं. घटना के समय पुलिस ने फोन ले लिया था, लेकिन वे जल्द उसे माता-पिता को सौंपने की मांग कर रहे हैं.

Also Read: CNG आउट और 100 इलेक्ट्रिक बसें होंगी इन, पटना को ग्रीन ट्रांसपोर्ट की सौगात

The post ‘नहीं होगा भरत का श्राद्ध’ मां ने बताई बेटे की अंतिम इच्छा, पुलिस के पास जब्त फोन में छिपे हैं घटना से जुड़े सबूत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top