Hot News

Activa-Jupiter की जोड़ी ने मारी बाजी, मई 2026 में इन स्कूटर्स का रहा दबदबा, देखें टॉप 10 लिस्ट

इंडियन मार्केट में स्कूटरों की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है. कॉलेज जाने वाले यंग जनरेशन से लेकर ऑफिस जाने वाले प्रोफेशनल्स, स्त्रीओं तक के लोगों के लिए स्कूटर एक बढ़िया ऑप्शन है. इसी बढ़ती मांग का असर मई 2026 की बिक्री के आंकड़ों में भी साफ दिखाई देता है. इस दौरान देशभर में 6.41 लाख से ज्यादा स्कूटर बिके, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले करीब 23% ज्यादा है. आइए जानते हैं मई 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 स्कूटर कौन-से रहे.

Honda Activa और TVS Jupiter की बाजार में बादशाहत बरकरार

मई 2026 में भी Honda Activa ने अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर बनी. इस दौरान Activa की 2,28,955 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल मई 2025 में बिकी 1,90,713 यूनिट्स के मुकाबले करीब 20% ज्यादा हैं.

वहीं, TVS Jupiter ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है. मई 2026 में इसकी 1,24,767 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल की 97,606 यूनिट्स के मुकाबले लगभग 28% की शानदार बढ़ोतरी है. दिलचस्प बात यह है कि Activa और Jupiter ने मिलकर टॉप 10 स्कूटरों की कुल बिक्री में 55% से ज्यादा की हिस्सेदारी हासिल की है.

टॉप 10 स्कूटर मई 2026 बिक्री (यूनिट) मई 2025 बिक्री (यूनिट) YoY ग्रोथ (%) मई 2026 मार्केट शेयर (%)
Honda Activa 2,28,955 1,90,713 20.05% 35.68%
TVS Jupiter 1,24,767 97,606 27.83% 19.44%
Suzuki Access 75,729 75,778 -0.06% 11.80%
TVS iQube 42,192 27,642 52.64% 6.58%
Bajaj Chetak 38,376 25,540 50.26% 5.98%
TVS Ntorq 34,127 25,205 35.40% 5.32%
Hero Destini 125 26,482 15,018 76.34% 4.13%
Suzuki Burgman Street 25,835 24,688 4.65% 4.03%
Honda Dio 23,814 26,220 -9.18% 3.71%
Yamaha RayZR 21,403 13,023 64.35% 3.34%
कुल 6,41,680 5,21,433 23.06% 100.00%

Access, iQube और Chetak ने बरकरार रखी अपनी मजबूत पकड़

तीसरे स्थान पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए Suzuki Access ने 75,729 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में मामूली 0.06% की गिरावट देखने को मिली.

वहीं, TVS iQube इस महीने सबसे तेजी से बढ़ने वाले स्कूटर्स में शामिल रहा. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने 42,192 यूनिट्स की बिक्री के साथ शानदार 52.64% की ग्रोथ हासिल की. Bajaj Chetak ने भी दमदार प्रदर्शन किया. स्कूटर की 38,376 यूनिट्स बिकीं और इसकी बिक्री में 50.26% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई. बात करें TVS Ntorq की तो इस स्पोर्टी स्कूटर ने 34,127 यूनिट्स की बिक्री के साथ 35.40% की शानदार ग्रोथ दर्ज की है.

यह भी पढ़ें: 153km रेंज, TFT डिस्प्ले और 80kmph की टॉप स्पीड, जानें Bajaj Chetak के इस वेरिएंट में और क्या खास

Destini 125 और RayZR ने दर्ज की शानदार बढ़त

मई 2026 में Hero Destini 125 की 26,482 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 76.34% की जबरदस्त बढ़ोतरी है. वहीं, Suzuki Burgman Street ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. इसकी 25,835 यूनिट्स की बिक्री हुई और स्कूटर ने 4.65% की बढ़त दर्ज की.

दूसरी तरफ, Honda Dio के लिए मई का महीना थोड़ा मुश्किल भरा रहा. इस स्कूटर की 23,814 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 9.18% कम हैं. टॉप 10 की लिस्ट में Yamaha RayZR ने भी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई. इसकी 21,403 यूनिट्स की बिक्री हुई और स्कूटर ने 64.35% की शानदार ग्रोथ हासिल की.

यह भी पढ़ें: 43 लीटर का स्टोरेज स्पेस, 163 km तक की रेंज… जानें क्यों ये स्कूटर कहलाती है ‘स्कूटर का SUV’

The post Activa-Jupiter की जोड़ी ने मारी बाजी, मई 2026 में इन स्कूटर्स का रहा दबदबा, देखें टॉप 10 लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top