Hot News

भारत सीरीज से पहले आयरलैंड ने बदला कप्तान, स्टार विकेटकीपर को सौंपी टी20 टीम की कमान

Ireland Team Announced: हिंदुस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले आयरलैंड क्रिकेट टीम ने बड़ा फैसला लिया है. अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लोर्कन टकर को आयरलैंड की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. वह पॉल स्टर्लिंग की जगह लेंगे, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था.

29 वर्षीय टकर आयरलैंड के लिए लंबे समय से स्पोर्ट्स रहे हैं और टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्होंने अब तक आयरलैंड के लिए 91 टी20, 58 वनडे और 10 टेस्ट मैच स्पोर्ट्से हैं. इसके अलावा वह घरेलू क्रिकेट में लेइनस्टर लाइटनिंग टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं.

कप्तानी मिलना मेरे लिए गर्व की बात: टकर

नए कप्तान बनाए जाने के बाद लोर्कन टकर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कभी नहीं सोचा था कि एक दिन उन्हें आयरलैंड की कप्तानी करने का मौका मिलेगा. टकर ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है. आयरलैंड की कप्तानी करना गर्व की बात है. मैं उन सभी कप्तानों की प्रशंसा करता हूं जिन्होंने मुझसे पहले टीम का नेतृत्व किया और अब उनका हिस्सा बनना मेरे लिए खास है.”

चोटों से जूझ रही है आयरलैंड टीम

हिंदुस्तान सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम कई अहम खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरेगी. आयरलैंड के 6 खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग (पिंडली की चोट), जोश लिटिल (स्ट्रेस फ्रैक्चर), मार्क अडेयर (मांसपेशियों में चोट), कर्टिस कैम्फर (हाथ में फ्रैक्चर), बैरी मैकार्थी (ACL चोट), जॉर्डन नील (कंधे और पैर में चोट) चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में मैथ्यू हॉलार्ड, जय मूंद्रा और रूबेन विल्सन को पहली बार आयरलैंड की टी20 टीम में शामिल किया गया है.

हिंदुस्तान के खिलाफ आयरलैंड की टी20 टीम

लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडेयर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन.

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने नहीं छोड़ी थी कप्तानी! LSG ने किया था बाहर, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

The post हिंदुस्तान सीरीज से पहले आयरलैंड ने बदला कप्तान, स्टार विकेटकीपर को सौंपी टी20 टीम की कमान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top