Hot News

कतर गैस प्लांट धमाके में जमशेदपुर के राजा अली इमाम की मौत

जमशेदपुर से संजीव की रिपोर्ट

Qatar Gas Plant Explosion News: कतर के रास लाफान में एक गैस प्लांट में हुए भीषण धमाके में धातकीडीह निवासी राजा अली इमाम (45) की भी मौत हो गई है. वह कतर नेशनल फैसिलिटी सर्विसेज कंपनी में इंस्ट्रूमेंट तकनीशियन के रूप में कार्यरत थे. राजा अली धातकीडीह रोड नंबर-चार ए ब्लॉक का रहनेवाला था. दुर्घटना के बाद से ही उसके परिवार के लोग काफी परेशान थे. मंगलवार को जब उसकी मौत की आधिकारिक जानकारी मिली, तो उसकी पत्नी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. 

पीछे छोड़ गए पत्नी और दो छोटे शिशु 

राजा अली इमाम अपने पीछे पत्नी, सात साल की एक बेटी और पांच साल के एक बेटा को छोड़ गया है. वह पिछले चार साल से कतर में कार्यरत था. कुछ समय पहले ही वह ईद की छुट्टी पर जमशेदपुर आया था और परिजनों के साथ त्योहार मनाकर कतर लौटा था. घटना के बाद से अभी तक उसका पार्थिव शरीर भी नहीं मिल पाया है. झारखंड आंदोलनकारी गुलरेज खान ने बताया कि राजा अली काफी मिलनसार था, कतर जाने से पहले वह सभी लोगों से मिलकर गया था. घटना के बाद से उसका पार्थिव शरीर भी नहीं मिल पाया है. इसको लेकर परिवार व रिश्तेदार काफी परेशान हैं.

बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में हुआ हादसा

कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मुख्य नेचुरल गैस एक्सपोर्ट टर्मिनल पर यह हादसा रविवार रात को हुआ. कतर के ऊर्जा मंत्री के अनुसार, बरजान पोर्ट पर हुए इस धमाके में अब तक कम से कम 13 लोगों की जान जाने की पुष्टि हो चुकी है. मरने वालों में हिंदुस्तान और पाकिस्तान के नागरिक भी शामिल हैं, जो वहां बड़ी संख्या में काम करते हैं. धमाके के बाद कतर के गृह मंत्रालय ने 18 लोगों के लापता होने और 54 लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी. 

यह भी पढ़ें: JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान भगदड़, कई घायल; गेट पर तोड़फोड़

यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल में स्त्री कैदी के गर्भवती मामला: हाईकोर्ट में सीलबंद लिफाफे में पेश की गई रिपोर्ट

The post कतर गैस प्लांट धमाके में जमशेदपुर के राजा अली इमाम की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top