Hot News

कैब ड्राइवर की हैवानियत का शिकार होने से पहले 10 साल की बच्ची ने मदद के लिए पुकारा-पापा-पापा

Delhi Crime News : साउथ दिल्ली से एक रोंगटे खड़ी करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कैब ड्राइवर ने फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया और बाद में पत्थत से कूचकर उसकी हत्या कर दी.

सोती हुई बच्ची का अपहरण कर उसे गुरुग्राम ले गया था ड्राइवर

कैब डाइवर जिसकी पहचान बसु कुमार सिंह के रूप में हुई है, उसने बच्ची को फुटपाथ से उठाया और उसके लेकर गुरुग्राम की ओर गया, जहां उसने एक सुनसान जगह पर बच्ची के साथ बलात्कार किया और उसके बाद पत्थर से उसे मारा और फिर उसकी लाश को फेंक दिया. उसने पुलिस को बताया कि वह उस जगह पर एक पैसेंजर को छोड़ने आया था, जहां उसने बच्ची को सोते हुए देखा.

बिहार का रहने वाला है बच्ची का परिवार

जिस बच्ची के साथ हैवानियत हुई है उसका परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है.वे लोग पहले किराए के घर में रहते थे, लेकिन घर नहीं रहने के बाद वे लोग फुटपाथ पर रहने लगे.लड़की गुब्बारे बेचती थी और उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं. माता-पिता के चार शिशु हैं, जिसमें यह 10 साल की लड़की भी शामिल है. बच्ची के पिता ने टाइम्स आॅफ इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि वह सो रहे थे, तभी उन्हें अपनी बच्ची की चिल्लाहट सुनाई दी, वह पापा-पापा चिल्लाकर मदद मांग रही थी. मैंने देखा उसे जबरदस्ती कार में डाला जा रहा था. मैं उसकी ओर भागा, लेकिन तबतक कार वहां से निकल गई.

भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने क्राइम सीन को रीक्रियेट किया, तो आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश की. उस वक्त पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी और उसके पकड़ लिया. पुलिस की पूछताछ में उसने यह माना है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें : मुंबई लोकल ट्रेन में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, दरवाजा बंद करने को लेकर हुआ था विवाद

The post कैब ड्राइवर की हैवानियत का शिकार होने से पहले 10 साल की बच्ची ने मदद के लिए पुकारा-पापा-पापा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top