Hot News

Delhi Horror: बच्ची से हैवानियत करने वाला बिहार का, हत्या के बाद कैब धोई, फिर उठाई अगली सवारी

Delhi Horror : दिल्ली के महरौली इलाके में 10 साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, कैब ड्राइवर बसु सिंह ने वारदात को अंजाम देने के बाद बेहद सुनियोजित तरीके से सबूत मिटाने की कोशिश की. जांच में सामने आया है कि बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के बाद बसु सिंह ने सबसे पहले अपने कपड़े बदल लिये. इसके बाद उसने सड़क किनारे खड़ी अपनी कैब को अच्छी तरह साफ किया ताकि गाड़ी में मौजूद फोरेंसिक सबूत खत्म हो जाएं. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपराध के निशान मिटाने के लिए पूरी सावधानी बरती.

वारदात के बाद भी आरोपी ने किसी तरह की घबराहट नहीं दिखाई

सबूत मिटाने के बाद भी वह सामान्य तरीके से अपना काम करता रहा. अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी समाचार में पुलिस सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है. सूत्रों के अनुसार, उसने गुरुग्राम के चक्करपुर इलाके से एक सवारी बुक की और उसे उसके बुक किये गये जगह तक छोड़कर आया. इससे यह साफ होता है कि वारदात के बाद भी उसने किसी तरह की घबराहट नहीं दिखाई और रोजमर्रा की तरह काम करता रहा.

बिहार में बसु सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड काफी पुराना

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बसु सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड काफी पुराना है. उसके खिलाफ बिहार के खगड़िया जिले में कम से कम पांच मामले दर्ज हैं. इनमें छेड़छाड़, दंगा, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. ये मामले साल 2015, 2017, 2018 और 2022 के दौरान दर्ज किए गए थे. हालांकि अभी तक दिल्ली पुलिस को बिहार पुलिस से आरोपी का पूरा आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. वहीं आरोपी का दावा है कि उसके खिलाफ दर्ज कुछ मामले जमीन विवाद के दौरान हुए झगड़ों से जुड़े थे. परिवार के एक सदस्य ने बताया कि एक मामला किसी त्योहार के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन से संबंधित था.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है. वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग उठ रही है.

The post Delhi Horror: बच्ची से हैवानियत करने वाला बिहार का, हत्या के बाद कैब धोई, फिर उठाई अगली सवारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top