Hot News

‘वह सिर्फ अमिताभ बच्चन की बातें करती थीं’, परवीन बाबी को याद कर भावुक हुईं बिंदु, सुनाया दर्दनाक किस्सा

Bindu On Parveen Babi: वेटरन एक्ट्रेस बिंदु ने हाल ही में दिवंगत एक्ट्रेस परवीन बाबी को लेकर कई भावुक खुलासे किए. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे परवीन बाबी धीरे-धीरे मानसिक रूप से टूटती चली गईं और उनकी हालत देखकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान रह गई थी. बिंदु ने परवीन बाबी के नर्वस ब्रेकडाउन, अमिताभ बच्चन को लेकर उनकी बातें और शूटिंग के दौरान हुई परेशानियों को याद किया.

Bindu On Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को लेकर क्या बोलीं बिंदु?

विक्की लालवानी से बातचीत में बिंदु ने बताया, “मुझे उनके और अमिताभ बच्चन के रिश्ते के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन जब उनका नर्वस ब्रेकडाउन हुआ था, तब मैं उनसे एक पार्टी में मिली थी. वह सिर्फ अमिताभ बच्चन की बातें कर रही थीं. मुझे लगा कि वह कुछ गलत बातें कह रही हैं. उन्होंने उनके बारे में बहुत कुछ कहा था.” उन्होंने आगे बताया, “वह हम लोगों के बारे में भी कई अजीब बातें कहती थी. मैं समझ गई थी कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. मैंने अपने पति से भी कहा था कि उनसे ज्यादा सवाल मत पूछो. शायद वह अमिताभ बच्चन से प्यार करती थीं, लेकिन हमें कुछ पता नहीं था. बाद में यही बातें सुनने को मिलीं.”

Parveen Babi Forget Dialogues During Shoot: शूटिंग के दौरान भूल जाती थी डायलॉग

बिंदु ने फिल्म ‘ज्वालामुखी’ की शूटिंग का एक दर्दनाक किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया, “हम लोग दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक की शिफ्ट में शूटिंग कर रहे थे. हमने रिहर्सल भी कर ली थी. परवीन सेट पर आईं और जैसे ही शॉट शुरू हुआ, वह अपने डायलॉग भूलने लगी. वह एक-दो लाइन बोलतीं और फिर रुक जाती. ऐसा लग रहा था जैसे वह किसी और दुनिया में खोई हुई हो.” बिंदु के मुताबिक, निर्देशक प्रकाश मेहरा तुरंत समझ गए थे कि कुछ गंभीर गड़बड़ है. उन्होंने उसी दिन शूटिंग रोक दी. एक्ट्रेस ने कहा, “प्रकाश जी ने उनसे कहा कि अगर तबीयत ठीक नहीं है तो शूटिंग कल करेंगे. अगले दिन पूरा शेड्यूल ही कैंसिल करना पड़ा. तब हमें समझ नहीं आया था कि मामला कितना गंभीर है.”

‘वह सामने थीं, लेकिन कहीं और खोई हुई थीं’

बिंदु ने एक और घटना को याद करते हुए कहा कि एक बार वह परवीन बाबी के साथ मेकअप रूम शेयर कर रही थीं. उन्होंने कहा, “हम उनसे बात कर रहे थे, लेकिन ऐसा लग रहा था कि वह कहीं और खोई हुई हैं. वह जवाब तो दे रही थीं, लेकिन सुन कुछ नहीं रही थीं. मेरी हेयर ड्रेसर ने भी मुझसे पूछा कि आखिर उन्हें क्या हो रहा है.”

यह भी पढ़ें– वैभव सूर्यवंशी की फैन लिस्ट में जुड़ा अमिताभ बच्चन का नाम, कहा- इस उम्र में हम गुल्ली-डंडा भी नहीं स्पोर्ट्स पाते थे

यह भी पढ़ें– Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा

The post ‘वह सिर्फ अमिताभ बच्चन की बातें करती थीं’, परवीन बाबी को याद कर भावुक हुईं बिंदु, सुनाया दर्दनाक किस्सा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top