China Beijing Aircraft Crash: चीन की राजधानी बीजिंग में शुक्रवार दोपहर एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक छोटा विमान शहर की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल 109 मंजिला CITIC टावर, जिसे चाइना ज़ून के नाम से भी जाना जाता है, से टकरा गया. टक्कर के बाद इमारत से मलबा गिरने लगा और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं. इन तस्वीरों में ऊंची इमारत से कुछ हिस्सा नीचे गिरता हुआ दिखाई दिया. कुछ विजुअल्स में ऐसा भी नजर आया कि विमान की टेल का एक हिस्सा और जमीन पर खड़ी एक टैक्सी की क्षतिग्रस्त खिड़की मौजूद थी. घटना के बाद इमारत के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाल लिया गया. लोग टावर के प्रवेश द्वार के पास जमा हो गए थे, जहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, पुलिस वाहन और एक एंबुलेंस मौजूद थी.
WATCH: A small plane slammed into Beijing’s tallest skyscraper.
The Sunward SA60L Aurora (reg. B-12PP), operated by Shuangyue General Aviation Beijing, struck the CITIC Tower (China Zun), disintegrating on impact — debris and small fires fell near the building’s east entrance.… pic.twitter.com/WrXUeVNWNf
— Clash Report (@clashreport) June 26, 2026
विमान की पहचान हुई
मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन सामने आई विमान की रजिस्ट्रेशन जानकारी की जांच करने पर पता चला कि यह एक घरेलू स्तर पर निर्मित हल्का स्पोर्ट्स विमान हो सकता है. विमान की पहचान सनवर्ड एसए 60एल ऑरोरा (Sunward SA 60L Aurora) के रूप में की गई. इसे कथित तौर पर एक स्थानीय जनरल एविएशन कंपनी संचालित करती है. हालांकि, अभी तक हादसे की पूरी वजह और विमान के टावर से टकराने की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हो पाई हैं.
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा में दिखा असामान्य रास्ता
रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइटरडार24 पर साझा किए गए डेटा में दावा किया गया कि हादसे से पहले विमान ने सामान्य रास्ते से हटकर एक असामान्य और काफी अलग उड़ान मार्ग अपनाया था. हालांकि, इस डेटा की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. फिलहाल घटना के कारणों और नुकसान को लेकर तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है.
ये भी पढ़ें:- अमेरिका-ईरान फिर भिड़े: ड्रोन-मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी स्ट्राइक, ईरान ने तुरंत किया पलटवार
बीजिंग में ड्रोन और छोटे विमानों को लेकर सख्त नियम
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बीजिंग में ड्रोन गतिविधियों को लेकर पहले से ही कड़े नियम लागू हैं. नए नियमों के तहत 1 मई से चीनी राजधानी को प्रभावी रूप से ड्रोन-फ्री जोन घोषित किया गया है. इन नियमों के अनुसार, बीजिंग प्रशासनिक क्षेत्र में बिना प्रशासनी अनुमति के लोगों के लिए ड्रोन खरीदना, किराये पर लेना या उड़ाना प्रतिबंधित है.
The post चीन की सबसे ऊंची इमारत से टकराया छोटा विमान, बीजिंग के टावर में हादसे से मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.
