Bihar Transfer News: बिहार की जेलों में रातों रात प्रशासनिक फेरबदल हुआ. पिछले दिनों बेऊर जेल के अधीक्षक पर कार्रवाई हुई थी. ऐसे में अब 30 उपाधीक्षकों का ट्रांसफर करते हुए नई जिम्मेदारी दी गई है. गृह विभाग की तरफ से आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसमें सभी 30 उपाधीक्षकों को बिहार की विभिन्न केंद्रीय, मंडल (सब-डिविजनल) और जिला जेलों ट्रांसफर किया गया है.
इस वजह से किया गया तबादला
गृह विभाग की तरफ से जारी लेटर में सभी 30 उपाधीक्षकों को बिना देरी के नए पदस्थापन जगह पर जाने का निर्देश दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक आवश्यकता और कारा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बिहार प्रशासन की तरफ से तबादला किया गया है. इस तरह बड़े पैमाने में हुए फेरबदल से प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है.
इन जेलों में हुआ तबादला
पूर्णिया जिले के रहने वाले राजेश कुमार मिश्रा को मुंगेर मंडल कारा का उपाधीक्षक बनाया गया है. अरवल जिला के रामानुज राम को मोतिहारी केंद्रीय कारा, पश्चिम चंपारण के जितेंद्र प्रसाद गुप्ता को मधेपुरा मंडल कारा, पश्चिम चंपारण के ही सरवर इमाम खान को शेखपुरा मंडल कारा, भागलपुर के शिवमंगल प्रसाद को समस्तीपुर मंडल कारा, लखीसराय के प्रेमजीत कुमार को मंडल कारा कटिहार और नालंदा के धीरज कुमार को मंडल कारा बेतिया की जिम्मेदारी दी गई है.


Also Read: बिहार के इन 12 जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की एडवाइजरी
The post बिहार की जेलों में रातों रात प्रशासनिक फेरबदल, एकसाथ 30 उपाधीक्षकों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.
