K Bhagyaraj Last Appearance Video: दिग्गज फिल्म निर्माता, स्क्रीन राइटर और अभिनेता के. भाग्यराज अब इस दुनिया में नहीं रहे. 73 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया. अब उनका आखिरी पब्लिक अपीयरेंस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अपनी मौत से दो दिन पहले वह एक्ट्रेस-राजनेता खुशबू सुंदर की बेटी अवंतिका की गोवा में हुई शादी में शामिल हुए थे.
K. Bhagyaraj Last Public Appearance Video Viral: के. भाग्यराज का लास्ट पब्लिक अपीयरेंस वीडियो वायरल
वायरल क्लिप में चिरंजीवी सीढ़ियों से उतर रहे वेंकटेश से हाथ मिला रहे हैं. उनके पास में के. भाग्यराज खड़े हैं. इसके बाद वह उनसे भी मुस्कुराकर हाथ मिलाते हैं. भाग्यराज भी मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन स्वीकार करते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं. इस इवेंट में फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं थी. चिरंजीवी, वेंकटेश और नागार्जुन, तृषा कृष्णन, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर मौजूद थे.
#Kushbusundar గారు కుమార్తె
వివాహ వేడుకలో చిరంజీవి గారు భాగ్యరాజ్ గారు కలిసిన వీడియో..#Chiranjeevi #Baghyaraj #Wedding pic.twitter.com/POcRQp9AfP— SZN (@Suzenbabu) June 27, 2026
Trisha Krishnan Saddened By K. Bhagyaraj Demise: के. भाग्यराज के निधन पर त्रिशा कृष्णन दुखी
त्रिषा कृष्णन ने भी के. भाग्यराज के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने लिखा, “प्रिय भाग्यराज सर को शांति मिले… विश्वास करना मुश्किल है कि कल ही हम साथ में खाना खा रहे थे और आज मुझे यह दिल दहला देने वाली समाचार मिली…. पूर्णिमा मैम, शांतनु, आमलू और किकी को मेरा ढेर सारा प्यार और हिम्मत.”

Trisha Krishnan Death: के. भाग्यराज का निधन
के. भाग्यराज का 27 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वे 73 वर्ष के थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुबह की सैर से लौटने के बाद उन्हें सीने में दर्द हुआ. उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में गहरा सदमा है.
यह भी पढ़ें- नहीं रहे दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज, अमिताभ बच्चन सहित इन फिल्मों में किया था काम
यह भी पढ़ें- लगा मैं मर जाऊंगा… सैफ अली खान ने सुनाई जिंदगी की सबसे डरावनी रात की कहानी
The post के भाग्यराज का आखिरी पब्लिक अपीयरेंस वीडियो वायरल, चिरंजीवी संग मुस्कुराते हुए आए नजर appeared first on Naya Vichar.

