Hot News

रामगढ़ में दुस्साहस: CCL चेकपोस्ट पर अपराधियों ने की फायरिंग, धमकी देकर फरार

Ramgarh Crime News, रामगढ़ : रामगढ़ जिला अंतर्गत गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका स्थित सीसीएल (CCL) के बूम बैरियर (चेकपोस्ट) पर शनिवार सुबह अपराधियों ने तांडव मचाया. सुबह करीब पांच बजे बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने चेकपोस्ट को निशाना बनाते हुए दो राउंड फायरिंग की. इस हमले में वहां तैनात दो सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए, लेकिन घटना के बाद से स्थानीय मजदूरों और कोलियरी कर्मियों में भारी दहशत का माहौल है. वारदात की सूचना मिलते ही रामगढ़ डीएसपी और स्थानीय थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं.

ड्यूटी पर तैनात थे जवान

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह पांच बजे सिरका परियोजना के बूम बैरियर पर सीसीएल के सुरक्षाकर्मी अनिल और होमगार्ड जवान चरवा उरांव अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभा रहे थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे. दोनों ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था. बाइक रुकते ही एक अपराधी ने सुरक्षाकर्मियों की तरफ सीधे फायरिंग झोंक दी. चश्मदीद मजदूरों ने बताया कि अपराधियों की गोली इतनी नजदीक से चलाई गई थी कि वह बूम बैरियर (लोहे के गेट) को चीरती हुई आर-पार हो गई.

Also Read: Dhanbad: पोषण सखियों ने विधायक अरुप चटर्जी के सामने किया प्रदर्शन, 3 सूत्री मांग पत्र सौंपा

‘मालिक से बोलना मैनेज करके चलेगा’- रंगदारी की आशंका

गोली चलाने के बाद अपराधियों ने वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को बेहद कड़े लहजे में धमकी दी. अपराधियों ने चिल्लाकर कहा कि अपने मालिक से बोल देना कि मैनेज करके चलेगा.” इस धमकी भरे संदेश से साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस वारदात के पीछे किसी बड़े आपराधिक गिरोह द्वारा रंगदारी (Extortion) वसूलने या लेवी (Levy) के लिए दबाव बनाने की साजिश है. इसके तुरंत बाद अपराधियों ने एक राउंड हवाई फायरिंग की और हथियार लहराते हुए तेजी से फरार हो गए.

पुलिस खंगाल रही है CCTV

इस दुस्साहस के बाद सिरका परियोजना के सुरक्षा प्रभारी ने रामगढ़ थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल और उसके आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों के हुलिए और उनकी बाइक के नंबर का सुराग लगाया जा सके. पुलिस ने दावा किया है कि कोयला क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले इन अपराधियों को बेहद जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

Also Read: लोहरदगा में मोहर्रम पर दिखी इंसानियत, एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए युवकों ने रोक दी स्पोर्ट्स प्रतियोगिता

The post रामगढ़ में दुस्साहस: CCL चेकपोस्ट पर अपराधियों ने की फायरिंग, धमकी देकर फरार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top