Hot News

केतन मर्डर केस में नया मोड़: क्रिकेट मैच में साथ दिखे सिया-चेतन, पुराना वीडियो वायरल

Viral Video : एक क्रिकेट मैच के दौरान दो लोग बैठे नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में सिया गोयल और चेतन चौधरी एक क्रिकेट मैच के दौरान साथ बैठे हैं. क्लिप में दोनों दर्शक दीर्घा (ऑडियंस गैलरी ) में मैच देखते हुए आपस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, वीडियो की तारीख और इसकी ऑथेंटिसिटी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

जांचकर्ताओं के मुताबिक, यह वीडियो काफी अहम माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस बात से यह साबित हो सकता है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी, केतन अग्रवाल से सगाई और शादी तय होने से पहले ही रिश्ते में थे. पुलिस सूत्रों का दावा है कि सिया के परिवार को भी दोनों के रिश्ते की जानकारी तब मिली थी, जब उन्हें एक क्रिकेट मैच के दौरान साथ देखा गया था. इसके बाद परिवार में इस रिश्ते को लेकर बातचीत  शुरू हुई थी.

चेतन के साथ रिश्ते की जानकारी सिया के परिवार को थी

पुलिस जांच में सामने आया है कि सिया और चेतन के रिश्ते की जानकारी सिया के परिवार को थी. इसके बाद भी वे सिया की शादी केतन अग्रवाल से करवाना चाहते थे. बताया जा रहा है कि केतन के परिवार की प्रॉपर्टी को देखते हुए यह फैसला लिया गया था. मामले की जांच के तहत पुणे पुलिस ने सिया के माता-पिता और उसके भाई से भी पूछताछ की है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि सिया के परिवार को इस रिश्ते की कितनी जानकारी थी.

यह भी पढ़ें : पुणे मर्डर: केतन को जहर देकर मारना चाहती थी सिया? ऑनलाइन सर्च से लेकर रिहर्सल तक अब ये हुआ खुलासा

सोशल मीडिया यूजर ने किया सवाल

Krisha 🌸 @KrishaAsiagh नाम के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए एक्स यूजर ने लिखा कि अगर सिया गोयल और चेतन चौधरी नेशनल टीवी पर आ रहे क्रिकेट मैच में साथ बैठे थे, तो क्या सिया के माता-पिता या रिश्तेदारों ने उन्हें नहीं देखा होगा? परिवार को दोनों के रिश्ते की पूरी जानकारी थी, लेकिन इसके बावजूद यह बात केतन अग्रवाल और उसके परिवार से छिपाई गई.

The post केतन मर्डर केस में नया मोड़: क्रिकेट मैच में साथ दिखे सिया-चेतन, पुराना वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top