Hot News

₹2 लाख से कम में मिलती हैं ये 5 दमदार बाइक्स, फीचर्स और परफॉर्मेंस में देती हैं Classic 350 को कड़ी टक्कर

Royal Enfield Classic 350 आज भी रेट्रो बाइक सेगमेंट की सबसे पॉपुलर बाइक्स में से एक है, लेकिन अब बाजार में मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा कड़ा हो गया है. Honda, Jawa, Yezdi, Bajaj और Royal Enfield की ही Hunter 350 जैसी बाइक्स भी कीमत, फीचर्स और राइडिंग एक्सपीरियंस के मामले में मजबूत दावेदारी पेश करती हैं. ऐसे में अगर आप Classic 350 खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन ऑपशंस पर जरूर एक बार नजर डालें.

Bajaj Avenger Cruise 220

अगर आपकी प्रायोरिटी आरामदायक क्रूजर बाइक है, तो Bajaj Avenger Cruise 220 एक किफायती ऑप्शन साबित हो सकती है. इसकी लंबी हैंडलबार, चौड़ी सीट और आरामदायक राइडिंग पोजिशन लंबी ट्रिप्स को आसान बनाती है. इसमें 220cc का ऑयल-कूल्ड DTS-i FI इंजन मिलता है, जो 18.76bhp की पावर और 17.55Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में सिंगल-चैनल ABS और 280mm फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इसकी शुरुआती कीमत 1.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Royal Enfield Hunter 350

अगर आपको Royal Enfield का इंजन पसंद है, लेकिन Classic 350 से हल्की और शहर के लिए ज्यादा आसान बाइक चाहिए, तो Hunter 350 अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें वही 349cc J-सीरीज एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.2bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. हल्के वजन और कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से यह बाइक शहर की ट्रैफिक में ज्यादा फुर्तीली महसूस होती है. Hunter 350 में LED हेडलाइट, ड्यूल-चैनल ABS और 17-इंच के व्हील्स दिए गए हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.62 लाख रुपये है.

Yezdi Roadster

Yezdi Roadster उन राइडर्स के लिए बेहतर ऑप्शन है, जो क्लासिक लुक के साथ दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं. इस साल अपडेट हुई इस बाइक में नया 350cc Alpha2 लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 29bhp की पावर और 30Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, असिस्ट और स्लिपर क्लच, चौड़े रियर टायर और कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.93 लाख रुपये है.

Honda CB350

अगर आप क्लासिक डिजाइन के साथ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी चाहते हैं, तो Honda CB350 आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. यह बाइक H’ness CB350 और CB350RS जैसे वेरिएंट्स में भी उपलब्ध है. इसमें 348.36cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 20.78bhp की पावर और 29.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में Honda Selectable Torque Control (HSTC), ऑल-LED लाइटिंग और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. CB350 की शुरुआती कीमत 1.97 लाख रुपये, CB350C की 1.88 लाख रुपये और H’ness CB350 की 1.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

Jawa Perak

अगर आपको अलग और अट्रैक्टिव डिजाइन पसंद है, तो Jawa Perak एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. फैक्ट्री-फिटेड बॉबर डिजाइन, लो-स्लंग सिंगल सीट और मैट ब्लैक फिनिश इसे सड़क पर सबसे अलग पहचान देते हैं. इस बाइक में 334cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 29.5bhp की पावर और 30.01Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. इसमें ड्यूल-चैनल ABS, फ्लोटिंग राइडर सीट और बार-एंड मिरर्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें: Hero Splendor से Hunter 350 तक, शुरुआती राइडर्स के लिए कौन-सी बाइक है बेस्ट?

The post ₹2 लाख से कम में मिलती हैं ये 5 दमदार बाइक्स, फीचर्स और परफॉर्मेंस में देती हैं Classic 350 को कड़ी टक्कर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top