Hot News

जान से मारने की धमकी दी गई… लापता लेडीज एक्टर सतेंद्र सोनी फूट-फूटकर रोए, पैसे मांगने पर डायरेक्टर ने की मारपीट

Satendra Soni Video: फिल्म लापता लेडीज में अहम भूमिका निभा चुके एक्टर सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे रोते हुए नजर आ रहे हैं और एक फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. आइए आपको पूरी बात बताते हैं.

Satendra Soni Viral Video: रोते हुए सतेंद्र सोनी ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में सतेंद्र सोनी हैं कि “मेरा नाम सतेंद्र सोनी है. मैं एक अभिनेता हूं. मैं यहां एक फिल्म की शूटिंग के लिए आया था, जिसके डायरेक्टर पुष्पेंद्र जी हैं. उन्होंने मुझे 50,000 साइनिंग अमाउंट दिया था और कहा था कि शूटिंग के बाद बाकी पेमेंट दिया जाएगा. हमने आज 8 दिन की शूटिंग पूरी कर ली है, लेकिन जब मैंने पैसे के बारे में बात की तो उन्होंने मुझे शूटिंग बंद करने को कह दिया और बोले कि ‘तुम्हें होटल में नहीं देखना चाहता’. मुझे धमकी दी जा रही है, यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है.”

Satendra Soni Reaches Mumbai: सुरक्षित पहुंचे मुंबई

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हम तीन लोग साथ में पैदल जा रहे थे, तभी वे लोग कार से हमारा पीछा करने लगे. डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रगति चौहान ने मुझे सड़क पर देखकर मारपीट शुरू कर दी. जब श्रीधर भैया हमें बचाने आए तो डायरेक्टर ने उन्हें भी मारा.” अगले वीडियो में, सतेंद्र सोनी दो अन्य कलाकारों के साथ मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर दिख रहे हैं. उन्होंने वीडियो में बताया कि वह सुरक्षित रूप से शहर पहुंच गए हैं. एक्टर ने उन्हें और अन्य कलाकारों को सुरक्षित मुंबई पहुंचने में मदद करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस और अन्य लोगों को धन्यवाद भी दिया.

Who is Satendra Soni: कौन हैं सतेंद्र सोनी?

सतेंद्र सोनी ने कई फिल्मों जैसे डॉक्टर जी, बवाल, और रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स में काम किया है. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली फिल्म लापता लेडीज से, जिसे किरण राव ने डायरेक्ट किया था और आमिर खान प्रोडक्शन ने बनाया था.सतेंद्र वेब सीरीज आधारित फिल्म मिर्जापुर: द मूवी में नजर आ सकते हैं, जिसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और जितेंद्र कुमार जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- मैंने अपनी पत्नी को फूल की तरह रखा है… सुनीता के ‘लॉक अप’ में जाने से टेंशन में आए गोविंदा

The post जान से मारने की धमकी दी गई… लापता लेडीज एक्टर सतेंद्र सोनी फूट-फूटकर रोए, पैसे मांगने पर डायरेक्टर ने की मारपीट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top