Hot News

इस एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था शाहरुख खान की बहन का रोल, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ की एक्ट्रेस सादिया सिद्दीकी ने शाहरुख खान को लेकर अपने दिल का एक अनसुना किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस फिल्म में कास्ट किया गया था, तब वह शाहरुख खान से काफी प्रभावित थी और उनके साथ रोमांटिक रोल करना चाहती थी. हालांकि किस्मत ने उन्हें फिल्म में शाहरुख की बहन निकी का रोल दे दिया.

शाहरुख खान के साथ करना चाहती थी लव रोल

सादिया सिद्दीकी ने सिद्धार्थ कन्नन संग एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें फिल्म के लिए बुलाया गया, तब वह पहले से ही शाहरुख खान को बहुत पसंद करती थी. उन्होंने बताया, “जब मुझे फिल्म के लिए बुलाया गया, तब मैं शाहरुख के लिए पूरी तरह दिल से आकर्षित थी. यह सिर्फ पसंद नहीं थी, बल्कि एक गहरा इमोशन था. मैं किसी और को देख भी नहीं पाती थी. मैं उन्हें बहुत पसंद करती थी और आज भी करती हूं.” उन्होंने आगे हंसते हुए कहा कि वह चाहती थीं कि उन्हें फिल्म में शाहरुख की प्रेमिका का रोल मिले, लेकिन डायरेक्टर कुंदन शाह ने उन्हें बताया कि वह इस किरदार के लिए बहुत छोटी हैं.

बहन का रोल मिलने पर पहले किया था इनकार

सादिया को जब पता चला कि उन्हें शाहरुख की बहन का रोल दिया जा रहा है, तो उन्होंने पहले मना कर दिया था. उन्होंने कहा, “मैंने कहा था कि मैं उनके लिए वो फीलिंग्स नहीं रखती जो एक बहन के लिए होती हैं. अगर मेरे अंदर असली फीलिंग्स होंगी, तो वह स्क्रीन पर भी दिख जाएंगी और वो सही नहीं होगा.” इस पर डायरेक्टर कुंदन शाह हंस पड़े, लेकिन अंत में उन्होंने उन्हें समझाया कि उन्हें यह रोल ही करना होगा. उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बहुत मुश्किल था, लेकिन मैं एक अच्छी एक्ट्रेस हूं. मेरे दिल में उनके लिए अलग फीलिंग्स थीं, लेकिन मेरी आंखें कुछ और ही कहानी बताती थी. मेरी आंखें कहती थीं कि वह मेरे भाई हैं.”

शाहरुख खान की दरियादिली ने जीता दिल

सादिया सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने कभी शाहरुख खान के लिए अपनी फीलिंग्स को खुलकर नहीं बताया. उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि उन्हें इसका अंदाजा होगा. लेकिन वह सेट पर बहुत केयरिंग थे. एक सीन था जिसमें मैं उन्हें बीच पर एक ड्रीम सीक्वेंस में पीछा कर रही थी. उस वक्त बीच पर बहुत ज्यादा गर्मी थी. हमारी शूटिंग खत्म होने के बाद कुंदन शाह ने कहा कि उन्हें सिर्फ शाहरुख के साथ कुछ और शॉट्स लेने हैं. जब शाहरुख वापस आए, तो उन्होंने मुझसे पूछा, ‘तुम धूप में क्यों बैठी हो? कार में जाकर बैठो और पानी पी लो.’”

यह भी पढ़ें- क्या कैंटीन में समोसे पहुंचाते थे शाहरुख खान? पंकज कपूर ने खोला किंग खान के बचपन का राज

यह भी पढ़ें- ‘मैं हूं ना’ में सैफ अली खान की होने वाली थी एंट्री, फिर इस शख्स के एक फैसले से बिगड़ गई बात

The post इस एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था शाहरुख खान की बहन का रोल, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top