Hot News

झारखंड की बारिश से औरंगाबाद के भीम बराज लबालब, फिर भी उत्तर कोयल मुख्य नहर की टेस्टिंग ठप; कब जागेगा प्रशासन?

North Koel Canal Aurangabad News: (विश्वनाथ पांडे) झारखंड में लगातार हो रही बारिश से उत्तर कोयल परियोजना के भीम बराज में जल भंडारण क्षमता लगभग पूरी हो चुकी है. वर्तमान में अतिरिक्त पानी बराज के डाउन साइड में छोड़ा जा रहा है. इसके बावजूद उत्तर कोयल मुख्य नहर के तटबंधों की टेस्टिंग अब तक शुरू नहीं हो सकी है. हालांकि जल संसाधन विभाग का दावा है कि नहर संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

अधूरे निर्माण कार्य से अटकी टेस्टिंग

जानकारी के अनुसार झारखंड क्षेत्र में 104 आरडी के समीप सुपर पैसेज तथा 84 आरडी के पास सीडी स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य अभी भी जारी है. निर्माण के दौरान मुख्य नहर को मिट्टी से भरकर अस्थायी रास्ता बनाया गया था, जिसे निर्माण एजेंसी वाप्कोस ने अब तक नहीं हटाया है. इसके अलावा दोनों संरचनाओं का निर्माण भी अधूरा है. यही कारण है कि मुख्य नहर में जल प्रवाह शुरू नहीं हो पा रहा है.

धान की खेती को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

खरीफ सीजन में धान का बिचड़ा गिराने का उपयुक्त समय तेजी से निकलता जा रहा है. किसानों को उम्मीद थी कि इस बार समय पर नहर से सिंचाई के लिए पानी मिलेगा, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण उनकी उम्मीदों को झटका लगा है.

2.40 मीटर जलस्तर होने पर खुलेगा नहर का गेट

भीम बराज, मोहम्मदगंज के कार्यपालक अभियंता विनीत प्रकाश ने बताया कि मुख्य नहर के संचालन के लिए बराज में 2.40 मीटर वाटर पोंड लेवल आवश्यक है. रविवार रात तक जलस्तर बढ़कर 2.10 मीटर तक पहुंच गया है. डाल्टेनगंज क्षेत्र में 7 सेंटीमीटर वर्षा होने से कोयल नदी में पर्याप्त जल प्रवाह बना हुआ है. इसी कारण गेट संख्या-33 खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है.

अगले सप्ताह टेस्टिंग शुरू करने का दावा

मुख्य अभियंता अर्जुन प्रसाद सिंह ने बताया कि हर हाल में अगले सप्ताह आरएमसी का गेट खोलकर मुख्य नहर की टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी.

छह साल बाद भी अधूरी है परियोजना

गौरतलब है कि झारखंड क्षेत्र में वर्ष 2018 से उत्तर कोयल मुख्य नहर के रीमॉडलिंग का कार्य चल रहा है. करीब छह वर्ष बीत जाने के बावजूद 31.40 किलोमीटर के लक्ष्य के विरुद्ध केवल 19 किलोमीटर में ही लाइनिंग का कार्य पूरा हो सका है. इसके अलावा पुल, पुलिया, सीडी, सीआर, एचआर और सुपर पैसेज जैसी कई महत्वपूर्ण संरचनाओं का निर्माण अब भी अधूरा है. इससे परियोजना की प्रगति और समयसीमा पर सवाल उठ रहे हैं.

इसे जरूर पढ़ें: औरंगाबाद में होटलों का कचरा और अतिक्रमण बना काल, घुट-घुट कर दम तोड़ रही पुनपुन नदी; ‘स्वच्छ नदी’ योजना फेल!

The post झारखंड की बारिश से औरंगाबाद के भीम बराज लबालब, फिर भी उत्तर कोयल मुख्य नहर की टेस्टिंग ठप; कब जागेगा प्रशासन? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top