Hot News

सांसद नीतीश कुमार अचानक बॉडीगार्ड्स के साथ पहुंचे JDU ऑफिस, जानिए पूरा मामला

Nitish Kumar: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद नीतीश कुमार सुरक्षाकर्मियों के साथ अचानक जेडीयू ऑफिस पहुंचे. कई बार देखा गया है कि वे जेडीयू नेताओं के साथ ही ऑफिस पहुंचते हैं. लेकिन इस बार काफी समय बाद अकेले ही जेडीयू कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ऑफिस में हो रहे कामकाज को घूम-घूमकर देखा. कुछ लोगों से बातें कीं और इसके बाद ऑफिस से निकल गए.

इससे पहले भी अचानक ऑफिस पहुंचे थे सांसद

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह से नीतीश कुमार अचानक ही जेडीयू ऑफिस पहुंचे हो. बल्कि इससे पहले भी कई बार इस तरह का वाकया देखने के लिए मिला है. इस तरह से देखा गया कि नीतीश कुमार भले ही बिहार के मुख्यमंत्री अब नहीं रहे हो, लेकिन पार्टी से जुड़े कामकाज को लेकर वे लगातार एक्टिव हैं और देखरेख कर रहे हैं.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

21 जून को हुई बैठक में हुए थे शामिल

इससे पहले 21 जून को नीतीश कुमार जेडीयू ऑफिस पहुंचे थे. यहां वे राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए थे. जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई थी. बैठक को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा था, 2025 का जनादेश बिहार के विकास के लिए मिला है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वे भले राज्यसभा चले गए हो लेकिन राज्य के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन जारी रहेगा.

आज ऑफिस में हो रहे कामकाज को देखा

21 जून को नीतीश कुमार के जेडीयू ऑफिस पहुंचने पर उन पर फूलों की बारिश की गई थी. पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम इस दौरान उमड़ पड़ा था. साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह भी देखा गया था. ऐसे में वह लगातार एक्शन मोड में हैं और आज उन्होंने जेडीयू ऑफिस में कैसे, क्या कुछ काम हो रहा, इसके बारे में जानकारी ली.

Also Read: मुकेश सहनी को पुलिस ने किया ‘हाउस अरेस्ट’, VIP सुप्रीमो बोले- यह लोकतंत्र पर हमला

The post सांसद नीतीश कुमार अचानक बॉडीगार्ड्स के साथ पहुंचे JDU ऑफिस, जानिए पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top