Hot News

Cylinder Blast: एक धमाका और देखते ही देखते राख हो गए 6 घर, गांव में मची चीख-पुकार

शिवहर के तरियानी से मधुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Sheohar Cylinder Blast: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक घर में अचानक गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ. धमाके के बाद आग की लपटें तेजी से आसपास के घरों तक पहुंच गईं. देखते ही देखते कई घर आग की चपेट में आ गए और गांव में चीख-पुकार मच गई. ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर घरों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और तुरंत अग्निशमन विभाग व पुलिस को सूचना दी.

मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम, फोटो- नया विचार

छह घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति खाक

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. ग्रामीणों की मदद से काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक छह घर पूरी तरह जल चुके थे.

अगलगी के बाद बिखरा पड़ा घर का मलबा, फोटो- नया विचार

अगलगी में घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन, नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. प्रभावित परिवारों के सामने अब रहने और खाने की भी समस्या खड़ी हो गई है.

चार लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

हादसे में झुलसे चार लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

पुलिस और प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही तरियानी छपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से स्थिति को नियंत्रित कराया और आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की मदद की. फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है. वहीं प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजा और तत्काल राहत देने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: अगर आप भी रेलवे ट्रैक के पास मॉर्निंग वॉक करते हैं, तो दरभंगा की यह समाचार जरूर पढ़िए

The post Cylinder Blast: एक धमाका और देखते ही देखते राख हो गए 6 घर, गांव में मची चीख-पुकार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top