Uorfi Javed Religion Change Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डीडी न्यूज की एक पूर्व पत्रकार ने दावा किया कि उर्फी जावेद ने अपना नाम बदलकर ‘रीता भारद्वाज’ रख लिया है और उन्होंने धर्म परिवर्तन भी कर लिया है. इतना ही नहीं, वीडियो में उर्फी के कपड़ों को लेकर भी कई बातें कही गईं और दावा किया गया कि वह सिर्फ “आधे नंगे कपड़े” पहनने की वजह से मशहूर हैं. अब इन दावों पर खुद उर्फी जावेद ने चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है.
Uorfi Javed Reaction: उर्फी जावेद ने क्या कहा?
उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने न अपना नाम बदला है और न ही धर्म बदला है. साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि वह किसी भी धर्म को नहीं मानती हैं.
उर्फी ने आगे कहा कि अगर किसी को उनकी आलोचना करनी है तो बेझिझक करे, लेकिन फेक न्यूज फैलाने से बचे. उन्होंने पत्रकार को सलाह देते हुए लिखा कि किसी के बारे में कुछ भी कहने से पहले थोड़ा होमवर्क कर लेना चाहिए.
यहां देखें उर्फी जावेद की स्टोरी-

Uorfi Javed Allegation: उर्फी ने लगाया परेशान करने वाले मैसेज भेजने का आरोप
उर्फी जावेद का दावा है कि पोस्ट शेयर करने के बाद उस स्त्री ने उन्हें कई आपत्तिजनक और परेशान करने वाले मैसेज भेजे. उनके मुताबिक, बाद में स्त्री ने अपना वीडियो डिलीट कर दिया और उन्हें ब्लॉक भी कर दिया.
उर्फी ने यह भी बताया कि वे उन मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर नहीं कर सकतीं, क्योंकि उनमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था.
यहां देखें उर्फी जावेद की स्टोरी-

Uorfi Javed Career: इन शोज से मिली पहचान
उर्फी जावेद अपने अलग फैशन स्टाइल और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. हालांकि, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी. वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘कसौटी जिंदगी की 2’, ‘बेपनाह’, ‘चंद्र नंदिनी’ और कई दूसरे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. साल 2025 में उन्होंने रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ का खिताब भी अपने नाम किया.
यह भी पढ़ें: उर्फी जावेद को किसने पीटा? आंख के नीचे काले निशान देख फैंस हुए परेशान, वायरल हो रही ये तसवीर
यह भी पढ़ें: Urfi Javed Skincare Tips: उर्फी जावेद जैसा आप भी पाना चाहती हैं ग्लो, तो आजमाएं ये स्किन केयर टिप्स
The post Fact Check: क्या उर्फी जावेद ने बदल लिया अपना धर्म और बन गईं ‘रीता भारद्वाज’? वायरल दावे पर एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई appeared first on Naya Vichar.

