Hot News

टी20 रैंकिंग: अभिषेक शर्मा की बादशाहत खत्म, बिहार के लाल के सिर सजा नंबर-1 का ताज

Ishan Kishan Becomes No.1 T2O Batsman: हिंदुस्तानीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने आईसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाज रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है. इसके साथ ही ईशान किशन टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. बुधवार को जारी रैंकिंग में उन्होंने लंबे समय से शीर्ष पर बने हुए हिंदुस्तानीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया.

टी20 क्रिकेट में वापसी के बाद ईशान लगातार शानदार फॉर्म में नजर आए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप में उनके बेहतरीन प्रदर्शन का असर रैंकिंग में भी देखने को मिला, जिसके चलते वह पहली बार टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान तक पहुंचने में सफल रहे.

अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर खिसके

अभिषेक शर्मा अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे, इंग्लैंड के फिल साल्ट चौथे और श्रीलंका के पाथुम निसांका पांचवें स्थान पर मौजूद हैं. हिंदुस्तानीय बल्लेबाज तिलक वर्मा छठे नंबर पर हैं. इंग्लैंड के जोस बटलर एक स्थान की बढ़त के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव आठवें नंबर पर आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर हैं.

T20I में बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग

रैंक टीम खिलाड़ी रेटिंग
1 हिंदुस्तान ईशान किशन 876
2 हिंदुस्तान अभिषेक शर्मा 869
3 पाकिस्तान साहिबजादा फरहान 848
4 इंग्लैंड फिल साल्ट 792
5 श्रीलंका पाथुम निसांका 751
6 हिंदुस्तान तिलक वर्मा 747
7 इंग्लैंड जोस बटलर 716
8 हिंदुस्तान सूर्यकुमार यादव 708
9 ऑस्ट्रेलिया मिचेल मार्श 706
10 दक्षिण अफ्रीका डेवाल्ड ब्रेविस 702

ट्रेविस हेड बने टेस्ट में बेस्ट

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने दो स्थान की छलांग लगाकर नंबर-1 पोजिशन हासिल कर ली है. इंग्लैंड के हैरी ब्रूक दूसरे स्थान पर हैं, जबकि जो रूट दो स्थान नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. स्टीव स्मिथ चौथे और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा पांचवें स्थान पर हैं.

वनडे में डेरिल मिचेल टॉप पर

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल शीर्ष पर बने हुए हैं. हिंदुस्तानीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल तीन स्थान की बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. विराट कोहली तीसरे, रोहित शर्मा चौथे और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान पांचवें स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें: क्या इंग्लैंड सीरीज में होगा डेब्यू? वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का चौंकाने वाला खुलासा

The post टी20 रैंकिंग: अभिषेक शर्मा की बादशाहत खत्म, बिहार के लाल के सिर सजा नंबर-1 का ताज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top