Hot News

मौसम : लो प्रेशर की वजह से होगी भारी बारिश, झारखंड सहित इन राज्यों में अलर्ट जारी

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 17 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं, 17 से 19 जुलाई तक हरियाणा, चंडीगढ़, और पंजाब में बारिश के आसार हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 से 18 जुलाई, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 जुलाई को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

17 से 20 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हो सकती है. वहीं, विदर्भ में 17 से 19 जुलाई तक कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, 21-22 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 17 से 22 जुलाई तक पूर्वी मध्य प्रदेश, 20 से 22 जुलाई तक विदर्भ जबकि 17 से 22 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं.

झारखंड में अगले दो दिन बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र और इससे उत्पन्न साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड पर भी पड़ा है. 17 जुलाई को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, खूंटी, सरायकेला‑खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना है. राजधानी रांची में बादल छाये रहेंगे और कहीं‑कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 18 जुलाई को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला‑खरसावां में भारी बारिश हो सकती है. अन्य जिलों में एक या दो बार हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

राजस्थान में कुछ दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान

राजस्थान में फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर पड़ गया है. ऐसे में अगले 5-6 दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहने की संभावना है. हालांकि, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. यानी लोगों को अभी कुछ दिन तक तेज बारिश से राहत रहेगी, जबकि कई इलाकों में गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

17 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. पूरे दिन गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. 18 जुलाई को भी कुछ ऐसा ही मौसम रह सकता है.

पूर्वोत्तर हिंदुस्तान का मौसम कैसा रहेगा?

17 से 20 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में अच्छी बारिश होने के आसार हैं. वहीं, 17 से 22 जुलाई तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 21 और 22 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कुछ कम हो सकती हैं.

दक्षिण हिंदुस्तान का मौसम कैसा रहेगा?

17 से 22 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं, केरल, लक्षद्वीप और माहे में 17 और 22 जुलाई को बारिश के आसार हैं.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

The post मौसम : लो प्रेशर की वजह से होगी भारी बारिश, झारखंड सहित इन राज्यों में अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top