Hot News

वेट लॉस से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, जानिए आपके लिए कौन-सा सीड्स वॉटर है बेस्ट

Seeds Water Benefits: आजकल वजन कम करने से लेकर स्किन को ग्लोइंग बनाने और पाचन सुधारने तक के लिए लोग अलग-अलग तरह के सीड्स वॉटर पीना पसंद कर रहे हैं. चिया सीड्स, अलसी, मेथी और तुलसी के बीज जैसे कई ऑप्शन  मौजूद हैं. लेकिन हर सीड्स वॉटर का फायदा अलग होता है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी हेल्थ गोल के अनुसार सही सीड्स वॉटर चुनें. आइए जानते हैं किस लक्ष्य के लिए कौन-सा सीड्स वॉटर (Seeds Water Benefits) सबसे बेहतर माना जाता है. 

वजन कम करना चाहते हैं? चिया सीड्स वॉटर चुनें

अगर आपका लक्ष्य वजन कम करना है, तो चिया सीड्स वॉटर अच्छा विकल्प हो सकता है. चिया सीड्स में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी सहायक होता है. 

PC: Freepik

दिल की सेहत के लिए अलसी का पानी

अलसी (Flax Seeds) ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स है. अगर आप हार्ट हेल्थ को बेहतर रखना चाहते हैं, तो अलसी का पानी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में मदद कर सकता है.

PC: Freepik

एनर्जी और इम्यूनिटी के लिए कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों को भिगोकर सेवन करने से शरीर को जिंक, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व मिलते हैं. ये इम्यूनिटी को सपोर्ट करने और शरीर की एनर्जी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. 

PC: Freepik

Seeds Water Benefits: सीड्स वॉटर पीते समय रखें ये बातें

  • किसी भी सीड्स वॉटर का सेवन सीमित मात्रा में करें. 
  • अगर आपको किसी तरह की एलर्जी या कोई गंभीर बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे नियमित रूप से लें. 
  • केवल सीड्स वॉटर पीने से हेल्थ गोल पूरे नहीं होंगे. संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और नियमित एक्सरसाइज भी उतनी ही जरूरी है. 
  • अलग-अलग सीड्स को एक साथ मिलाकर पीने के बजाय अपनी जरूरत के हिसाब से एक ऑप्शन चुनें. 

यह भी पढ़ें: मानसून में सेहत का रखना है ख्याल? आज ही डाइट में शामिल करें ये 10 सब्जियां

The post वेट लॉस से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, जानिए आपके लिए कौन-सा सीड्स वॉटर है बेस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top