स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराकर तोक्यो में जापान ओपन का खिताब जीता. उन्होंने फाइनल मुकाबले में सीधे सेटों में अकाने यामागुची को मात दी.
खिताब जीतने के बाद पीवी सिंधू ने अपने मेंटर विमल सर को धन्यवाद करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है. पीवी सिंधू ने अपने पोस्ट में लिखा है -बहुत-बहुत धन्यवाद, विमल सर. इतने सालों में आपके लगातार गाइडेंस, सपोर्ट और मेंटरशिप के लिए धन्यवाद. आप सच में इंडियन बैडमिंटन के सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं. मैं हमेशा आपके और मेरे पिता के रिश्ते के लिए शुक्रगुजार हूं.वो सारी हिम्मत बढ़ाने वाली बातें, वो सारे लंबे मैसेज, जिसने मेरा हौसला बढ़ाया.प्लीज इंडियन बैडमिंटन की रीढ़ बने रहें. आप जैसे बहुत कम लोग हैं.
The post पीवी सिंधू ने जीता जापान ओपन का खिताब, अकाने यामागुची को हराया appeared first on Naya Vichar.

