Hot News

फॉर्च्यूनर और बाइक की आमने-सामने ट”क्क’र, युवक की मौ”त; दूसरा गं’भीर, सदर अस्पताल में भर्ती

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर चौक के समीप गुरुवार दोपहर फॉर्च्यूनर एसयूवी और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव निवासी हरिलाल पासवान के 28 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी शिबू राय के पुत्र रितेश कुमार के रूप में की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बाइक से मुसरीघरारी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुसरीघरारी की ओर से ताजपुर की तरफ जा रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से गंगापुर चौक के पास उनकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए मुसरीघरारी के एक निजी क्लीनिक पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद रौशन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं रितेश कुमार का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंच गए। रौशन कुमार की मौत की समाचार मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल परिसर में भी शोक का माहौल बना रहा।

इधर, घटना की सूचना पर मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना में शामिल फॉर्च्यूनर वाहन के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टक्कर होते ही फॉर्च्यूनर पर सवार लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गंगापुर चौक के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने, वाहनों की गति पर नियंत्रण सुनिश्चित करने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर प्रभावी यातायात व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top