Hot News

Skoda Slavia Monte Carlo के आए 2 नए एक्सक्लूसिव कलर, बिकेंगी सिर्फ 200 यूनिट ही

स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी प्रीमियम सेडान स्लाविया मॉन्टे कार्लो वेरिएंट को और भी खास बना दिया है. कंपनी ने अब इसमें दो नए कलर ऑप्शन जोड़ दिए हैं. अब यह कार शिमला ग्रीन (Shimla Green) और स्टील ग्रे (Steel Grey) जैसे नए डुअल-टोन रंगों में भी खरीदी जा सकेगी. हालांकि, ये दोनों नए कलर सभी के लिए नहीं होंगे. कंपनी इनका सिर्फ 200 यूनिट ही बाजार में उतारेगी. यानी यह लिमिटेड एडिशन ऑफर है. खास बात यह है कि ये नए कलर स्लाविया मॉन्टे कार्लो के दोनों ऑटोमैटिक वेरिएंट के साथ उपलब्ध होंगे. इसकी कीमत 16.69 लाख रुपये से 18.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच ही रखी गई है.

View on Instagram

Skoda Slavia Monte Carlo Edition: एक्सटीरियर

Skoda Slavia का Monte Carlo Edition इस सेडान का सबसे टॉप और सबसे प्रीमियम वेरिएंट है. इसे बाकी वेरिएंट्स से अलग और ज्यादा स्पोर्टी लुक देने के लिए कई कॉस्मेटिक अपडेट्स दिए गए हैं. इनमें से कुछ फीचर्स Sportline वेरिएंट में भी देखने को मिलते हैं.

एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें ड्यूल-टोन पेंट स्कीम, ब्लैक-आउट फ्रंट ग्रिल, बंपर, कंपनी के लोगो, ORVMs और 16-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसके अलावा फ्रंट फेंडर्स पर Monte Carlo की बैजिंग, स्मोक्ड इफेक्ट वाले टेललैंप्स और ब्लैक बूट-लिप स्पॉइलर इसकी स्पोर्टी अपील को और भी दमदार बना देते हैं.

ये भी पढ़ें: Toyota India का मेगा प्लान, अगले 15 महीनों में आएंगी 4 नई SUV और MPV

Skoda Slavia Monte Carlo Edition: इंटीरियर

पूरी केबिन ऑल-ब्लैक थीम में तैयार की गई है, जिसे रेड एक्सेंट्स और भी स्टाइलिश बनाते हैं. डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले में रेड थीम दी गई है. वहीं रेड-एंड-ब्लैक लेदरेट सीटों पर Monte Carlo की खास ब्रांडिंग देखने को मिलती है. इसके अलावा, Monte Carlo ब्रांडेड स्कफ प्लेट्स, फ्रंट डोर आर्मरेस्ट पर रेड स्टिचिंग और स्पोर्टी मेटल पैडल्स केबिन को प्रीमियम के साथ-साथ दमदार स्पोर्टी फील भी देते हैं.

Skoda Slavia Monte Carlo Edition: इंजन और गियरबॉक्स

यह कार दो टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है. खास बात यह है कि दोनों इंजन सिर्फ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ही मिलते हैं.

  • 1.0-लीटर TSI 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन 115 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है.
  • 1.5-लीटर TSI 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन 150 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

ये भी पढ़ें: Citroen Basalt X Comfort Edition लॉन्च, कम्फर्ट बढ़ाने के लिए कंपनी ने दिए कई नए फीचर्स, जानें कीमत

The post Skoda Slavia Monte Carlo के आए 2 नए एक्सक्लूसिव कलर, बिकेंगी सिर्फ 200 यूनिट ही appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top