Hot News

Honda Activa रही सबसे आगे, iQube की भी रिकॉर्ड बिक्री, देखें जून 2026 के 10 बेस्ट-सेलिंग स्कूटर्स

जून 2026 में स्कूटर सेगमेंट ने शानदार रफ्तार पकड़ी है. इस दौरान कुल 6,45,764 स्कूटरों की बिक्री हुई, जबकि जून 2025 में यह आंकड़ा 4,64,578 यूनिट था. यानी सालाना आधार पर स्कूटरों की बिक्री में 39% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई. यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि खरीदारों के बीच स्कूटरों की मांग तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में आइए जानते हैं जून 2026 की टॉप 10 बेस्ट-सेलिंग स्कूटरों की लिस्ट में किन-किन मॉडलों ने अपनी जगह बनाई.

Activa पहले, Jupiter दूसरे नंबर पर

एक बार फिर Honda Activa ने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर का ताज अपने नाम किया है. जून में इसकी 2,18,932 यूनिट्स बिकीं. यह पिछले साल के मुकाबले 19.46% की शानदार बढ़ोतरी है. इतना ही नहीं, अकेले Activa के पास 33.90% मार्केट शेयर है.

TVS Jupiter ने इस बार भी शानदार परफॉर्म करते हुए 1,36,805 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. खास बात यह रही कि इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 26.69% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके साथ ही स्कूटर ने 21.18% मार्केट शेयर अपने नाम किया.

Access 125 की दमदार बिक्री, iQube ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Suzuki Access 125 की डिमांड लगातार मजबूत बनी हुई है. जून में इस स्कूटर की 63,121 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल की तुलना में 22.43% ज्यादा है. यही वजह है कि इसने मार्केट में 9.77% हिस्सेदारी हासिल की है. इस लिस्ट में TVS iQube ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है. इसकी 47,331 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो सालाना आधार पर 232.29% की जबरदस्त बढ़ोतरी है. ये आंकड़े साफ बताते हैं कि हिंदुस्तान में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की पॉपुलैरिटी अब तेजी से बढ़ रही है.

Chetak ने भी पकड़ी रफ्तार

Bajaj Chetak की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. जून में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की 40,376 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 126.02% की शानदार सालाना बढ़त (YoY) है. इतना ही नहीं, इसने 6.25% मार्केट शेयर भी अपने नाम किया है.

स्पोर्टी स्कूटर सेगमेंट में TVS Ntorq और Honda Dio का दबदबा

जून में TVS Ntorq  की 37,762 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 65.46% की शानदार बढ़ोतरी है. वहीं, Honda Dio ने भी शानदार परफॉर्म करते हुए 31,459 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और 29.58% की ग्रोथ हासिल की. अपने स्पोर्टी लुक, फीचर्स और यूथ-फ्रेंडली डिजाइन की वजह से ये दोनों स्कूटर यंग जनरेशन की पसंद बने हुए हैं.

Ather Rizta और Yamaha RayZR भी रहे आगे

Ather Rizta की डिमांड में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. जून में इसकी 24,742 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना आधार पर 96.94% की शानदार ग्रोथ है. वहीं, Yamaha RayZR भी पीछे नहीं रही. इसकी 22,782 यूनिट्स बिकीं, जो 59.60% की बढ़ोतरी को दिखाती है.

Suzuki Burgman ने पूरी की लिस्ट

टॉप-10 की लिस्ट में आखिरी जगह Suzuki Burgman ने बनाई. जून में इसकी 22,454 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल की तुलना में 42.72% ज्यादा है.

देखें लिस्ट

स्कूटर मॉडल जून 2026 की बिक्री (यूनिट्स) जून 2025 की बिक्री (यूनिट्स) सालाना बढ़ोतरी (YoY %)
Honda Activa 2,18,932 1,83,265 19.46%
TVS Jupiter 1,36,805 1,07,980 26.69%
Suzuki Access 125 63,121 51,555 22.43%
TVS iQube 47,331 14,244 232.29%
Bajaj Chetak 40,376 17,864 126.02%
TVS Ntorq 37,762 22,822 65.46%
Honda Dio 31,459 24,278 29.58%
Ather Rizta 24,742 12,563 96.94%
Yamaha RayZR 22,782 14,274 59.60%
Suzuki Burgman 22,454 15,733 42.72%
कुल बिक्री 6,45,764 4,64,578 39.00%

ये भी पढ़ें: Hero Splendor से लेकर TVS iQube तक… जून 2026 में किसकी कितनी हुई बिक्री? देखें टॉप 10 लिस्ट

The post Honda Activa रही सबसे आगे, iQube की भी रिकॉर्ड बिक्री, देखें जून 2026 के 10 बेस्ट-सेलिंग स्कूटर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top