Hot News

अनंत सिंह की जगह मोकामा से अब ये लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बाहुबली ने किया नाम का ऐलान

Anant Singh: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अगले विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि अब वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे. उनकी जगह उनके बड़े बेटे अभिषेक सिंह मोकामा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे.

अनंत सिंह ने यह घोषणा रविवार को बाढ़ अनुमंडल के घोसवरी प्रखंड सभागार में आयोजित जदयू कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान की. इस कार्यक्रम में उनके बड़े बेटे अभिषेक भी मौजूद थे.

‘अब मेरा बेटा चुनाव लड़ेगा’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले ही चुनाव नहीं लड़ने का फैसला कर लिया था. अब उनकी जगह उनके बड़े बेटे अभिषेक जनता के बीच रहकर काम करेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार होंगे.

उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और भरोसा हमेशा उनके साथ रहा है. जब भी लोग उन्हें बुलाएंगे, वह पहले की तरह उनके बीच आते रहेंगे.

‘समस्याएं खत्म नहीं होतीं’

अपने संबोधन में अनंत सिंह ने मोकामा की समस्याओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र की समस्याएं कभी पूरी तरह खत्म नहीं होतीं. जरूरी यह है कि उन पर लगातार काम किया जाए और लोगों की परेशानियों का समाधान किया जाए.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक ने भी रखी अपनी बात

कार्यक्रम में मौजूद अभिषेक सिंह ने भी पहली बार खुलकर चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अगर जनता उन्हें योग्य समझेगी, तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे.

उन्होंने कहा कि आने वाले चार से पांच साल तक वह लगातार जनता के बीच रहेंगे. लोगों की समस्याओं को समझेंगे और उनके काम करेंगे. इसके बाद यदि जनता को लगेगा कि वह इस जिम्मेदारी के योग्य हैं, तो वह चुनाव मैदान में उतरेंगे.

शिक्षा और स्वास्थ्य होगी प्राथमिकता

अभिषेक सिंह ने कहा कि मोकामा के विकास के लिए उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य होगी. उनका प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें और विकास कार्यों को गति मिले.

अनंत सिंह के इस ऐलान के बाद मोकामा की नेतृत्व में नई चर्चा शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि अब वह अपने बेटे को सक्रिय नेतृत्व में स्थापित करने की तैयारी कर चुके हैं. आने वाले विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट पर सभी की नजरें अभिषेक सिंह की भूमिका पर टिकी रहेंगी.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप ने बढ़ाया सस्पेंस, आखिर किसे देंगे अपना समर्थन?

The post अनंत सिंह की जगह मोकामा से अब ये लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बाहुबली ने किया नाम का ऐलान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top