Hot News

सिक्किम टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, देखें Video

सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना के निर्माणाधीन सुरंग (टनल) में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. यह हादसा समरदुंग, झोलुंगे इलाके में हुआ. जिला प्रशासन के मुताबिक, अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मृतकों के शवों को सिंगतम जिला अस्पताल, एसटीएनएम अस्पताल गंगटोक और नामची जिला अस्पताल भेजा गया है.

सुरंग में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कई एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं. इस अभियान में नामची जिला प्रशासन के साथ एनएचपीसी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सिक्किम पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभाग जुटे हुए हैं.सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SSDMA) भी पूरे अभियान पर लगातार नजर बनाए हुए है. प्रशासन का कहना है कि बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

The post सिक्किम टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top