Hot News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 11: करीब 75% ड्रॉप के बावजूद ‘धमाल 4’ ने की करोड़ों की कमाई

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 11: अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद अब दूसरे हफ्ते में एंट्री कर ली है. हालांकि, 11वें दिन आते-आते इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है. 10वें दिन के मुकाबले 11वें दिन फिल्म के कलेक्शन में करीब 74.5% की गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ‘धमाल 4’ ने 11वें दिन कितनी कमाई की और फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना पहुंच गया है.

Dhamaal 4 Box Office Report, PC: Sacnilk

Dhamaal 4 Domestic Collection: 11वें दिन कितनी हुई कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धमाल 4’ ने 11वें दिन हिंदुस्तान में 3.25 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल हिंदुस्तान नेट कमाई बढ़कर 127.75 करोड़ रुपए हो गई है. वहीं हिंदुस्तान में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 152.20 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है.

Dhamaal 4 Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड भी जारी है ‘धमाल 4’ का जलवा

विदेशों में फिल्म ने 11वें दिन करीब 0.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही ‘धमाल 4’ का ओवरसीज कलेक्शन 22 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई बढ़कर 174.20 करोड़ रुपये हो गई है.

Dhamaal 4 Day Wise Collection: किस दिन कितनी हुई कमाई?

  • Day 1: ₹14 करोड़
  • Day 2: ₹22.50 करोड़
  • Day 3: ₹28.50 करोड़
  • Day 4: ₹8.75 करोड़
  • Day 5: ₹9.50 करोड़
  • Day 6: ₹6.75 करोड़
  • Day 7: ₹6 करोड़
  • Day 8: ₹5.50 करोड़
  • Day 9: ₹10.25 करोड़
  • Day 10: ₹12.75 करोड़

Dhamaal 4 Cast: फिल्म में कौन-कौन हैं?

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ एक कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, संजीदा शेख, अंजलि आनंद और ईशा गुप्ता नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें: 10वें दिन ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर बटोरे इतने करोड़, सामने आए आंकड़े

The post Dhamaal 4 Box Office Collection Day 11: करीब 75% ड्रॉप के बावजूद ‘धमाल 4’ ने की करोड़ों की कमाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top