Assam Floods 2026 : असम में बाढ़ की स्थिति दिन-ब-दिन और ज्यादा गंभीर होती जा रही है. मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी और तेजी से फैल गया, जिसकी चपेट में आकर 21 और लोगों की जान चली गई. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) द्वारा देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार, इस नए हादसे के बाद साल 2026 में राज्य में बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 31 तक पहुंच गई है. पूरे राज्य के 16 जिलों में 5.64 लाख से अधिक लोग इस प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.
शिवसागर जिले में सबसे ज्यादा तबाही
आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान शिवसागर जिले को पहुंचा है. पिछले 24 घंटों के भीतर अकेले शिवसागर जिले में ही 13 लोगों की मौत दर्ज की गई है. इसके अलावा चराइदेव जिले में 5 लोगों, गोलाघाट में 2 और जोरहाट जिले में 1 व्यक्ति की जान जाने की समाचार है. इन इलाकों में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की वजह से कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं.
16 जिलों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त
बाढ़ के कारण राज्य के 16 जिलों में आम जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है. लाखों लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं. खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह डूब चुकी हैं और कई इलाकों में मुख्य रास्तों पर पानी भर जाने से संपर्क टूट गया है. प्रशासन और राहत अभियान में जुटी टीमें प्रभावित इलाकों में भोजन, पीने का पानी और जरूरी सहायता पहुंचाने के काम में लगातार जुटी हुई हैं.
ये भी पढ़ें : असम में बाढ़ का तांडव: सिमालुगुड़ी में पटरियों पर भरा पानी, किशनगंज होकर चलने वाली राजधानी समेत कई ट्रेनें रद्द व डायवर्ट
The post असम में बाढ़ ने मचाई तबाही : नदियां उफान पर, गांव जलमग्न, 24 घंटे में 21 की मौत appeared first on Naya Vichar.

