Venus Transit 2026: वैदिक ज्योतिष में शुक्र को धन, संपदा, सुख-सुविधा, प्रेम, कला और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है. 2 सितंबर 2026 को शुक्र अपनी राशि तुला में प्रवेश करेंगे और 5 नवंबर 2026 तक इसी राशि में रहेंगे. तुला शुक्र की स्वराशि है, इसलिए यहां उनकी स्थिति मजबूत मानी जाती है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शुक्र के इस गोचर से मालव्य राजयोग जैसी शुभ स्थिति बनती है, जिसका प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिल सकता है.
कला और व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ
शुक्र का तुला राशि में गोचर विशेष रूप से कला, मीडिया, फैशन, मनोरंजन, सौंदर्य, लग्जरी और व्यापार से जुड़े क्षेत्रों के लिए शुभ माना जा रहा है. इस दौरान आर्थिक फैसलों, रचनात्मक कार्यों और साझेदारी से जुड़े मामलों में सकारात्मक अवसर मिल सकते हैं. हालांकि किसी भी निवेश या बड़े वित्तीय निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा.
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 2 September 2026: बप्पा के आशीर्वाद से आज किस राशि को मिलेगी सफलता? पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल
वृषभ राशि: करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार
वृषभ राशि के स्वामी भी शुक्र हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए विशेष महत्व रखता है. पेशेवर जीवन में नए अवसर मिल सकते हैं और प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभ पहुंचा सकते हैं. नेटवर्किंग मजबूत होगी. क्रिएटिव, फैशन, मीडिया या लग्जरी क्षेत्र से जुड़े जातकों को नए प्रोजेक्ट या आय के अवसर मिलने की संभावना है.
तुला राशि: बढ़ेगा आकर्षण और आत्मविश्वास
तुला राशि में ही शुक्र का गोचर होने से जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है. आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा. व्यापारियों को लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और साझेदारी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है.
मकर राशि: नौकरी और संपत्ति में लाभ
मकर राशि के लिए शुक्र दशम भाव में गोचर करेंगे, जिसे करियर और कर्म का भाव माना जाता है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, वेतन वृद्धि या नई नौकरी का अवसर मिल सकता है. वाहन, प्रॉपर्टी या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के संकेत हैं.
शुक्र देव को प्रसन्न करने के उपाय
शुक्रवार को ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ या ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. जरूरतमंद व्यक्ति या कन्या को चावल, मिश्री, दूध, सफेद वस्त्र अथवा खीर का दान करना भी शुभ माना जाता है. मां लक्ष्मी को कमल या गुलाबी पुष्प अर्पित कर कपूर से आरती करें.
नोट: यह लेख वैदिक ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित है. इसे निश्चित भविष्यवाणी या वित्तीय सलाह के रूप में न लें.
The post Venus Transit 2026: तुला राशि में शुक्र बनाएंगे शक्तिशाली राजयोग, जानें किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा appeared first on Naya Vichar.

