नया विचार समस्तीपुर – समस्तीपुर जिले नगर थाने की पुलिस ने मोहनपुर स्थित तनिष्क शोरूम में अक्टूबर 2024 में चोरी की वारदात का सफल उद्वेदन कर लिया है । चोरी की जेवरात के साथ एक स्त्री को तेघरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। नगर थानाध्यक्ष को बताया की तनिष्क शोरूम में अगस्त महीने में हुई चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खुलासा कर लिया गया है ।चोरी की 28 ग्राम सोने का जेवरात लगभग ₹300000 मूल्य का बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार स्त्री बेगूसराय जिले के तेघरा थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव की रहने वाली उमेश राय की पत्नी शोभा देवी के रूप में बताई गई है। थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि सब इंस्पेक्टर फारूकी अहमद पम्मी कुमारी प्रवीण कुमार के टीम के द्वारा सफल उद्भेदन कर लिया गया ।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार स्त्री 2018 मैं भी चोरी की घटना में एक बार जेल गई हुई है। गिरफ्तार स्त्री से आवश्यक पूछताछ किए जाने के बाद अग्रतार कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।