Hot News

राजस्व वसूली और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, आपदा तैयारियों की भी हुई समीक्षा

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर | समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा प्रबंधन तथा विभिन्न अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने आंतरिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण और राजस्व संग्रह की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को लक्ष्य के अनुरूप वसूली में तेजी लाने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व संग्रह में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें।

आपदा प्रबंधन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़, जलजमाव और अन्य संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में विभिन्न अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवनों, सड़कों, पुल-पुलियों और अन्य विकास योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यपालक एजेंसियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण करने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने, योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा विभागीय समन्वय को और मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी डीसीएलआर, सभी अंचलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top