Hot News

Indane का नया LPG सिलेंडर लॉन्च, अब 4 घंटे में होगी घर तक डिलीवरी

कंपनी ने Indane XTRALITE NOW लॉन्च किया है. यह नया LPG कनेक्शन हल्के वजन वाले कंपोजिट सिलेंडर और तेज डिलीवरी जैसी सुविधाओं के साथ आएगा. इसके साथ ही 5 किलो वाले छोटू (Chhotu) सिलेंडर की एक्सप्रेस होम डिलीवरी भी शुरू कर दी गई है.

क्या है Indane XTRALITE NOW की खासियत?

Indane XTRALITE NOW को आधुनिक परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें ग्राहकों को सिर्फ नया सिलेंडर ही नहीं, बल्कि बेहतर सर्विस का भी फायदा मिलेगा.

इसकी प्रमुख सुविधाएं:

  • हल्का और जंग न लगने वाला कंपोजिट LPG सिलेंडर
  • पारदर्शी (Translucent) बॉडी, जिससे सिलेंडर में बची LPG का स्तर आसानी से देखा जा सकेगा
  • बुकिंग के 4 घंटे के भीतर एक्सप्रेस डिलीवरी
  • अपनी सुविधा के अनुसार डिलीवरी का समय चुनने का ऑप्शन 
  • नया कनेक्शन लेने के लिए कम डॉक्यूमेंट्स की जरूरत

छोटू सिलेंडर की डिलीवरी में क्या बदला?

इंडियन ऑयल ने 5 किलो के लोकप्रिय छोटू सिलेंडर के लिए भी एक्सप्रेस होम डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है. अब इसकी बुकिंग करने पर भी सिलेंडर 4 घंटे के भीतर घर पहुंचाया जाएगा. कंपनी का कहना है कि यह सुविधा खासतौर पर शहरी परिवारों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, ताकि LPG लेना पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक बन सके.

किन शहरों में मिलेगी यह सुविधा?

फिलहाल Indane XTRALITE NOW की शुरुआत इन चार शहरों से की गई है.

  • पुणे
  • गुरुग्राम
  • इंदौर
  • कोयंबटूर

इसके बाद:

  • अगस्त 2026 आते-आते तक 25 और शहरों में इसका विस्तार किया जाएगा.
  • अक्टूबर 2026 के अंत तक देश के प्रमुख शहरों में यह सेवा उपलब्ध कराने की योजना है.

बुकिंग कैसे कर सकेंगे ग्राहक?

ग्राहक नया कनेक्शन लेने और सिलेंडर रिफिल बुक करने के लिए इन माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

  • IndianOil ONE App
  • IndianOil Customer वेबसाइट
  • जल्द ही WhatsApp (7588888824) के जरिए भी बुकिंग की सुविधा शुरू होगी.

यह सेवा इंडियन ऑयल के Indane डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क और चुनिंदा IndianOil Retail Outlets के जरिए उपलब्ध होगी.

इंडियनऑयल के चेयरमैन ए. एस. साहनी ने कहा कि नई तकनीक का असली फायदा तब है, जब वह ग्राहकों की जिंदगी को आसान बनाए. उनके अनुसार, Indane XTRALITE NOW आधुनिक कंपोजिट सिलेंडर तकनीक और बेहतर सर्विस मॉडल को एक साथ जोड़ता है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा सुरक्षित, आसान और सुविधाजनक LPG अनुभव मिलेगा. कंपनी का मानना है कि यह पहल भविष्य की जरूरतों के अनुरूप ऊर्जा सेवाएं देने और ग्राहक सेवा के नए मानक तय करने की दिशा में एक अहम कदम है.

ये भी पढ़ें: 5% टूटा कच्चा तेल, ब्रेंट $87.84 पर पहुंचा, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

The post Indane का नया LPG सिलेंडर लॉन्च, अब 4 घंटे में होगी घर तक डिलीवरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top