Hot News

Exclusive: ‘.. तो उस वक्त एंटी नेशनल कहलाता’, अनुपमा चोपड़ा के ट्विटर विवाद को लेकर क्रिटिक सुभाष के झा का बड़ा बयान! पढ़ें पूरी खबर…

Subhash K Jha on Anupama Chopra Controversy: हाल ही में फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा ने खुलासा किया था कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का निगेटिव रिव्यू करने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली थीं. अब इस मामले में फिल्म क्रिटिक सुभाष के. झा उनके समर्थन में उतर आए हैं. उनका कहना है कि उस वक्त ‘धुरंधर’ को लेकर ऐसा माहौल बन गया था कि जो भी फिल्म की आलोचना करता या अनुपमा का साथ देता, उसे ‘एंटी-नेशनल’ यानी देशद्रोही कह दिया जाता.

Subhash K Jha Statement: ‘अनुपमा के साथ जो हुआ, वह बिल्कुल गलत था’

सुभाष के. झा ने नया विचार को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि किसी भी प्रोफेशन में अगर किसी एक व्यक्ति पर हमला होता है, तो बाकी लोग उसके समर्थन में खड़े हो जाते हैं. लेकिन अनुपमा चोपड़ा के मामले में ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि जब अनुपमा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था और उन्हें धमकियां मिल रही थीं, तब इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग चुप रहे.

उन्होंने कहा, “हम सब उस वक्त ‘धुरंधर’ के जादू में इतने खो गए थे कि हमें कुछ और दिखाई ही नहीं दे रहा था. हर तरफ सिर्फ फिल्म की तारीफ हो रही थी. ऐसे में किसी ने यह नहीं कहा कि एक फिल्म क्रिटिक को अपनी राय रखने का पूरा हक है.”

Dhurandhar Review Controversy: ‘अगर सपोर्ट करते तो एंटी-नेशनल कहे जाते’

सुभाष के. झा ने आगे कहा,

“उस वक्त एक भी क्रिटिक उनके साथ नहीं आया. क्योंकि माहौल ऐसा था कि अगर आप ‘धुरंधर’ को पसंद नहीं करते, तो आपको एंटी-नेशनल, हिंदुस्तान विरोधी या पाकिस्तान समर्थक बता दिया जाता. फिल्म की असली वैल्यू और उस पर चर्चा कहीं पीछे छूट गई थी.”

‘फिल्म पसंद करना या न करना हर किसी का हक है’

सुभाष के. झा ने कहा कि किसी फिल्म को पसंद करना या नापसंद करना पूरी तरह एक व्यक्तिगत राय होती है. अगर किसी क्रिटिक को कोई फिल्म अच्छी नहीं लगती, तो उसे अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है. उन्होंने कहा कि किसी की राय से असहमत होना अलग बात है, लेकिन उसके लिए ट्रोल करना या जान से मारने की धमकियां देना बिल्कुल गलत है.

उनके मुताबिक, उस समय इंडस्ट्री को एकजुट होकर अनुपमा चोपड़ा का समर्थन करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यही वजह है कि आज भी वह मानते हैं कि अनुपमा के साथ गलत हुआ.

Anupama Chopra Death Threats: क्या कहा था अनुपमा ने?

अनुपमा चोपड़ा ने अपने X (पहले ट्विटर) पोस्ट में लिखा था कि “छह महीने पहले मुझे सिर्फ इसलिए जान से मारने की धमकियां मिलीं, क्योंकि मुझे एक फिल्म पसंद नहीं आई. उस वक्त लोगों की नफरत और गुस्से ने मुझे डरा दिया था.”

हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में किसी फिल्म का नाम नहीं लिया था, लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की ओर था. फिल्म के रिलीज के समय उनके निगेटिव रिव्यू के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.

Report By: Neha Verma

The post Exclusive: ‘.. तो उस वक्त एंटी नेशनल कहलाता’, अनुपमा चोपड़ा के ट्विटर विवाद को लेकर क्रिटिक सुभाष के झा का बड़ा बयान! पढ़ें पूरी समाचार… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top