Hot News

Toyota Hilux New vs Old: पुराने मॉडल से कितनी अलग है नई टोयोटा हिलक्स? देखें कंपैरिजन

कई टीजर जारी करने के बाद आखिरकार टोयोटा ने हिलक्स (Toyota Hilux) को लॉन्च कर दिया है. हिंदुस्तान में लाई गई कंपनी की यह नौवीं जेनरेशन टोयोटा हिलक्स है. इससे पहले मार्च, 2022 में लॉन्च हुई आठवीं पीढ़ी की पिकअप ट्रक की जगह लेने वाले इस नए मॉडल में डिजाइन और फीचर्स में कई बदलाव किए गए हैं. आइए हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि नई वाली टोयोटा हिलक्स पुरानी मॉडल से कितनी अलग है. 

Toyota Hilux New vs Old: एक्सटीरियर डिजाइन 

पिछले हिलक्स मॉडल की तुलना में, नए वाले का डिजाइन ज्यादा अग्रेसीव और मजबूत है. यह ब्रांड के टैकोमा पिकअप ट्रक से इंस्पायर्ड है. इसमें फ्रंट की तरफ इंटीग्रेटेड डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ पतली एलईडी हेडलाइट्स दी गई है, जिनके बीच में ‘TOYOTA’ अक्षरों वाली चमकदार काली पट्टी है. इससे पहले वाले मॉडल में कंपनी की लोगो का यूज किया गया था.

इसका ग्रिल अब पहले से ज्यादा चौड़ा है और इसमें एंगुलर हनीकॉम्ब मेश पैटर्न मिलता है. बंपर के दोनों तरफ बड़े और ब्लैक कलर इंसर्ट लगे हैं, जबकि निचले हिस्से का डिजाइन अधिक अग्रेसीव है. इसमें उभरी हुई क्रीज, चौड़े एयर इनटेक, सिल्वर स्किड प्लेट और एलईडी फॉग लैंप शामिल हैं.

Toyota Hilux New vs Old: इंटीरियर फीचर्स 

नई हिलक्स को पुराने मॉडल की तुलना में मॉडर्न केबिन मिले हैं. इसमें एनालॉग डिस्प्ले, एक छोटा और 8 इंच का टचस्क्रीन यूनिट, फिजिकल बटनों वाला एक मजबूत 3-स्पोक स्टियरिंग व्हील, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि नई जेनरेशन वाली हिलक्स सेंटर कंसोल पर कई फिजिकल्स कंसोल दे रही हैं.

हालांकि, नई टोयोटा हिलक्स में अपने पुराने मॉडल की तरह कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन नहीं हैं. इसमें आपको ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सेंकड़-रो एसी वेंट्स, ऑटो-डिमिंग रियर व्यू इनसाइड मिरर, लेदर सीट्स एंड पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट नहीं मिलेंगे. इसके बजाय इसमें मैनुअल एयर कंडीशनिंग, एक IRVM, फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और ड्राइवर सीट के लिए मैनुअल एडजस्टमेंट मिलता है. इसके अंदर के तापमान को बैलेंस रखने के लिए नॉर्मल रोटरी डायल का इस्तेमाल किया गया है. 

टोयोटा हिलक्स नौवीं जेनरेशन में कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें स्टैंडर्ड वायरलेस चार्जर, वायरलेस एप्पल कारप्ले एंड एंड्रॉयड ऑटो (टॉप-स्पेक ट्रिम पर) शामिल हैं. पहले के जैसे ही इसमें कंपनी ने 7 एयरबैग्स, ABS, ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स लगे हैं.

Toyota Hilux New vs Old: पावरट्रेन 

नई टोयोटा हिलक्स अपने पुराने मॉडल के जैसे ही IMV प्लेटफॉर्म बेस्ड है. इसमें 2.8 लीटर वाला ही डीजल इंजन रखा गया है, जो 204 hp की ताकत और 500 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है, जो अब सभी मॉडलों में स्टैंडर्ड है. मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन अब हटा दिया गया है. साथ ही, इसमें टू-व्हील ड्राइव दोनों विकल्प मौजूद है. हालांकि, कुछ इंटरनेशनल मार्केट में हिलक्स के साथ पेश किया जाने वाला 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम हिंदुस्तान में उपलब्ध नहीं कराया गया है. 

Toyota Hilux New vs Old: कीमत 

पहले वाली टोयोटा हिलक्स केवल मैनुअल और ऑटोमैटिक 4-व्हील ड्राइव ऑप्शन में उपलब्ध थी, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 35.3 लाख रुपये थी. हालांकि, नई हिलक्स अब 2-व्हील ड्राइव 4-व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है, जिससे इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ी है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये से लेकर 36.69 लाख रुपये तक है

ये भी पढ़ें: लॉन्च से पहले ही रिवील हुए Mahindra Scoropio N Facelift के फीचर्स, जानें क्या-क्या मिलेगा नया

The post Toyota Hilux New vs Old: पुराने मॉडल से कितनी अलग है नई टोयोटा हिलक्स? देखें कंपैरिजन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top